पत्नी को बच्चो के सामने उतरा मौत के घाट

khabar pradhan

संवाददाता

12 April 2025

अपडेटेड: 11:09 AM 0thGMT+0530

पत्नी को बच्चो के सामने उतरा मौत के घाट

पत्नी को बच्चो के सामने उतरा मौत के घाट

आरोपी पति मौके से हुआ रफूचक्कर

मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में कलीमुल्लाह नामक एक शख्स ने अपनी पत्नी मेहरू निशा की बच्चों के सामने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वही आरोपी पति फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही वायरल वीडियो में बच्चों को रोते हुए देखा जा सकता है, जिससे पूरे गांव में दहशत है।

जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के झींगहां गांव में दरिंदे पति ने दरिंदगी दिखाते हुए अपने बच्चों के सामने ही पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। मृतका की पहचान झींगहा निवासी कलीमुल्लाह की पत्नी मेहरू निशा के रूप में हुई है। साथ ही मुजफ्फरपुर में घटना को अंजाम देने के बाद आरोपि पति मौके से फरार हो गया। वही हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, कलीमुल्लाह के छोटे छोटे बच्चे रो रहे थे। वही वो वायरल वीडियो इतना भयानक है कि देख कर आपकी आत्मा कांप जाएगी। इसीलिए हम वो वीडियो आपको नहीं दिखा रहे। साथ ही परिजनों के अनुसार झींगहां गांव के मो. नसीम के पहले पुत्र की कुछ वर्ष पहले जेल में ही मौत हो गई थी। इसके बाद कलीमुल्लाह ने भाभी से निकाह कर लिया उससे तीन बच्चे हैं।

इसके पहले बड़े भाई से मृतका मेहरू निशा को दो पुत्र समीर और सलमान हैं, जो अपने दादा और दादी के साथ रहते हैं। इस घटना के बाद गांव के लोग भी परेशान हैं। सूचना के बाद मौके पर मोतीपुर पुलिस पहुंची। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल को टीम को भी बुलाया है। वही मृतका के मायके वाले घटनास्थल पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगा रहे हैं।

इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, वहीं ये वीडियो इतना भयानक है कि हम आपको इसे दिखा भी नहीं सकते।मृतका की मां रज्जा खातून ने बताया कि उनके बड़े दामाद मोहम्मद फारूख की मृत्यु के बाद समाज के दवाव में उन्होंने अपनी पुत्री का निकाह कलीमुल्लाह से कर दिया था। जिस वक्त दुबारा निकाह हुआ, उस समय मेहरू निशा को दो बच्चे थे। साथ ही निकाह के कुछ दिनों बाद से ही कलीमुल्लाह पत्नी के साथ मारपीट करता था। स्थानीय स्तर पर कई बार समझौते का प्रयास किया गया।

इस दौरान कलीमुल्लाह से मेहरून को तीन बच्चे हुए, किंतु प्रताड़ना से तंग आकर हर बार वह अपने मायके सरैया थाना क्षेत्र के जुझारपुर में अपने पिता मो. नसीम के घर चली जाती थ। वही मृतका की मां ने बताया कि दो दिन पूर्व कलीमुल्लाह ने अपनी चचेरी बहन की शादी मे शामिल होने की बात कहकर पत्नी की मायके से बुलाकर लाया था।

कलीमुल्लाह के चाचा शमीम मियां की बेटी की शादी होनी है, हालांकि मेहरून ससुराल नहीं जाना चाहती थी। बावजूद शादी में शामिल होने के लिए चचेरे ससुर के दवाव पर मेहरू अपने ससुराल गई। जहां उसके पति ने अपने बच्चों के सामने उसे पीट-पीट कर मार डाला। पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।परिजनों की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टिप्पणियां (0)