18 मई 2026 :
खबर प्रधान डेस्क:

पश्चिम बंगाल की नई भाजपा की शुभेंदु सरकार में बुलडोजर के बाद अब लाउडस्पीकर विवाद तेज होता जा रहा है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के द्वारा सभी सरकारी स्कूलों और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में वंदे मातरम गायन अनिवार्य करने की घोषणा के बाद अब मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का विवाद बढ़ता नजर आ रहा है।
दरअसल पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूरे राज्य में धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर की आवाज को नियंत्रित करने धार्मिक कार्यक्रमों के कारण सड़क जाम रोकने के निर्देश दिए थे।

नाखोदा मस्जिद के इमाम का बयान:
इसी बीच नाखोदा मस्जिद के इमाम मौलाना मोहम्मद शफीक कासमी का एक बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट या राज्य प्रदूषण नियंत्रणबोर्ड की ओर से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का कोई आदेश नहीं आया है।
उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के किसी भी आदेश के बावजूद पुलिस अधिकारी माइक हटाने की बात कह रहे हैं जो पूरी तरह गलत है।
नियमों के अनुसार उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में 75 से 80 डेसीबल, व्यावसायिक क्षेत्र में 70 से 75 डेसीबल ,आवासीय क्षेत्र में 65 से 70 डेसीबल और साइलेंट जोन में 40 से 45 डेसीबल तक ध्वनि सीमा निर्धारित है।
और यह नियम कोई भाजपा सरकार ने नहीं बनाये बल्कि यह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बने हुए नियम है। कानून के अनुसार माइक हटाने का कोई आदेश नहीं है । हम कानून का पालन करने वाले हैं और पुलिस को भी कानून के दायरे में रहकर काम करना चाहिए।
जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने शुभेन्दु अधिकारी पर बोला तीखा हमला:

इन सभी आरोपी के बीच जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदानी ने मुख्यमंत्री शुभेंद्र अधिकारी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह मुसलमान को दूसरे दर्जे का नागरिक बनाने की और इस्लामी प्रति पर व्यवस्थित तरीके से हमले का संबंध प्रयास किया जा रहा है। मौलाना अरशद मदनी ने यह भी कहा कि सुरेंद्र अधिकारी ने यह स्पष्ट रूप से कहा है कि वे केवल हिंदुओं के लिए काम करेंगे । जो संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।  क्योंकि हर राज्य का मुख्यमंत्री प्रदेश वासियों के न्याय को सुनिश्चित करने, कानून व्यवस्था बनाए रखने की शपथ लेता है।
आपको बता दें कि नंदीग्राम से सुरेंद्र अधिकारी ने अपनी जीत दर्ज करने के बाद स्पष्ट रूप से कहा कि हिंदू लोगों ने मुझे जिताया है और मैं उनके लिए काम करूंगा । भाजपा ने 2026 के पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव में 294 सीट में से 206 सीटें जीत कर पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनाई है।