पाकिस्तान में शिया मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला: 31 की मौत:

khabar pradhan

संवाददाता

7 February 2026

अपडेटेड: 3:08 PM 0thGMT+0530

पाकिस्तान में शिया मस्जिद में नमाज के दौरान आत्मघाती हमला: 31 की मौत:<br>

इस्लामाबाद की शिया मस्जिद में आत्मघाती हमला:
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में कल शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के दौरान शिया मस्जिद में एक आत्मघाती हमले में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और  170 लोग घायल हो गए।
पाकिस्तान की राजधानी में इस तरह की विस्फोट की यह सबसे भीषण घटना में से एक माना जा रहा है।
यह धमाका शुक्रवार की नमाज के दौरान दक्षिण पूर्वी इस्लामाबाद के तरलाई कला इलाके में स्थित खदीजा तुल कुबरा मस्जिद  में हुआ।

पुलिस के अनुसार हमलावर को इमामबाड़े के गेट पर रोक दिया गया था लेकिन उसने वहीं पर धमाका कर दिया । इमामबाड़ा से सटे घर में रहने वाले अशफाक ने बताया कि धमाके के बाद अंदर और बाहर शिया समुदाय के शव  बिखरे हुए थे । यह धमाका शिया समुदाय को निशाना बनाकर किया गया है।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की यात्रा के बीच हुआ हमला:
यह हमला उस वक्त किया गया जब उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव  2 दिन की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
किसी विदेशी मेहमान की मौजूदगी में इस तरह के हमले से पाकिस्तान की सुरक्षा की पोल खोल दी है।  कल शाम तक किसी भी आतंकी गुट ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।  पाकिस्तान सुरक्षा एजेंसीयों का दावा है कि हमलावर के तार तहरीक ए  तालिबान पाकिस्तान से जुड़े हुए हैं।‌ अन्य संगठनों की भूमिका की जांच भी की जा रही है।

धमाके के बाद जान बचाकर भागते लोग:
इस धमाके के बाद पूरे इलाके में शव फैले हुए थे । लोग इधर-उधर जान बचाते हुए भागते दिखाई दे रहे थे।  सोशल मीडिया में इस तरह के कई वीडियो सामने आए हैं ,जिसमें लोग इमामबाड़ा के जमीन पर बेसुध पड़े हुए हैं । वहीं कुछ लोग एक दूसरे की मदद करते हुए भी दिख रहे हैं । सुरक्षा एजेंसियों ने इमामबाड़ा और आसपास के पूरे इलाके की घेराबंदी करते हुए कड़ी निगरानी रखी हुई है।

शिया मुस्लिम पर यह हमला:
जिन्हें विधर्मी मानते हैं सुन्नी मुसलमान:

पाकिस्तान में पिछले कई वर्षों से उग्रवाद की बढ़ती लहर से लोग परेशान है । 24 करोड़ की आबादी वाले मुख्य रूप से सुन्नी मुस्लिम राष्ट्र में 4 करोड़ अल्पसंख्यक शिया मुस्लिम है। जिन्हें समय समय पर सांप्रदायिक हिंसा का निशाना बनाया जाता है । जिसमें सुन्नी इस्लामी आतंकवादी समूह तहतीक ए  तालिबान पाकिस्तान भी शामिल है।  जो इन्हें विधर्मी मानता है।

वाशिंगटन स्थित सेंटर फॉर स्टडी ऑफ़ ऑर्गेनाइज्ड हिट के अनुसार पाकिस्तान में पिछले 20 सालों में सांप्रदायिक हिंसा में कम से कम 4000 शिया मुस्लिम मारे गए हैं। लेकिन इस्लामाबाद में इस तरह के हमले ज्यादा नहीं देखे गए हैं ।

पर हाल ही में 11 नवंबर 2025 को इस्लामाबाद में हुए आत्मघाती हमले में 12 लोग मारे गए थे और 27 लोग घायल हो गए थे।
सितंबर 2008 में भी एक आत्मघाती हमलावर ने इस्लामाबाद के मैरियट होटल में एकदम ट्रक में विस्फोट कर दिया था ,जिसमें कम से कम 63 लोग मारे गए थे और 250 से अधिक घायल हो गए थे।

टिप्पणियां (0)