पाकिस्तानी सेना के पक्ष में किया पोस्ट..M P की महिला टीचर को किया सस्पेंड:
संवाददाता
17 May 2025
अपडेटेड: 11:27 AM 0thGMT+0530
पाकिस्तानी सेना के पक्ष में किया पोस्ट.. M P की महिला टीचर को किया सस्पेंड:
भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच एक ऐसा मामला सामने आया है जिस पर ये सोचने पर मजबूर कर दिया कि भारत में रहने वाले भी कैसे अपने देश से ज्यादा धर्म को महत्व देते हैं।
पाकिस्तानी सेना के पक्ष में किया पोस्ट, MP में सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक को किया सस्पेंड!
महिला शिक्षक शहनाज परवीन के अकाउंट से की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई थी । इसमें पाकिस्तान का पक्ष दिखाया गया था । इस मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महिला शिक्षक को सस्पेंड कर दिया ।
पाकिस्तानी सेना के पक्ष में सोशल मीडिया पोस्ट करने पर मध्य प्रदेश में एक सरकारी स्कूल की महिला शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है । जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर ने यह कड़ी कार्रवाई की है ।
दरअसल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेहतवाड़ा की महिला शिक्षक शहनाज परवीन के अकाउंट से की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई थी ।इसमें पाकिस्तान का पक्ष दिखाया गया था । इस मामले के सामने आने के बाद जिला शिक्षा विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला टीचर को सस्पेंड कर दिया ।
शिक्षा विभाग का कहना है कि शहनाज परवीन ने अपनी पोस्ट के जरिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता का उल्लंघन किया, जिसे कदाचार मानते हुए यह निर्णय लिया गया । यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर गलत कंटेंट शेयर करने के खिलाफ शिक्षा विभाग की सख्त नीति को दर्शाती है ।