पूर्व सांसद आलोक संजर के बेटे पर हमले के बाद आया एक और वीडियो :

khabar pradhan

संवाददाता

26 March 2026

अपडेटेड: 4:23 PM 0thGMT+0530

26 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश/ भोपाल/

भोपाल कोर्ट में मंगलवार को पूर्व भाजपा सांसद आलोक संजर के वकील बेटे अनंत संजर पर उनके साले विधित भटनागर द्वारा किए गए हमले के बाद अब एक पुराना वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उस समय का है जब आरोपी ने अनंत के घर पर हमला किया था। वीडियो में वकील की पत्नी और मासूम बेटी दहशत के साए में घर के बाथरूम के अंदर छिपी हुई दिखाई दे रही हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले आरोपी ने घर का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की थी और काफी देर तक हंगामा मचाया था। उस दौरान डर के मारे महिलाएं बाथरूम में बंद रहने को मजबूर हुईं। दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा है।

जज के सामने दी थी धमकी:

वकील अनंत संजर पर उनके साले विधित भटनागर ने कोर्ट में हमला कर दिया था। आरोपी ने उनकी शर्ट के बटन भी तोड़ दिए थे। इसके अलावा उनको थप्पड़ मारा था और चेहरे पर नोचा था। इसके बाद जब अनंत साले को लेकर कोर्टरूम में पहुंचे, तो उसने कोर्ट के अंदर भी अनंत को बाहर लोग बुलाकर पिटवाने की बात कही थी।

टिप्पणियां (0)