पश्चिम बंगाल: 24 अप्रैल 2026:

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग में 152 सीटों पर मतदान हुआ। वोटिंग के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हुगली घाट का दौरा भी किया।  प्रधानमंत्री मोदी गंगा किनारे पहुंच कर कई नागरिकों से बात की और उन्होंने खुद फोटोग्राफी भी की ।
हुगली घाट पर प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद इफ्तार अहमद से किराए पर नाव देने हेतु बातचीत की । इस दौरान नाव देने वाले नाविक का रिएक्शन भी सामने आया है। नाव के मालिक इफ्तिखार अहमद ने बताया कि यहां सुबह काम करने वालों में से एक व्यक्ति ने मुझे सात नाव मांगी थी।  उन्होंने बताया कि यह वीआईपी लोगों के लिए है ,कोई खास बात नहीं है।
थोड़ी देर बाद हमने अपनी नाव घाट के किनारे लगा दी । और प्रधानमंत्री मोदी के आने के ठीक 5 मिनट पहले ही हमें इसके बारे में सूचना दी गई।  सुबह की सैर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली घाट पर आए और हमारी नाव में बैठ गए । उन्होंने हमसे मिलजुल कर ,सौहार्दपूर्ण रहने हेतु बातचीत  भी की। नाव की सवारी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हावड़ा ब्रिज को भी देखा।
प्रधानमंत्री मोदी ने मां गंगा नदी के प्रति आभार भी व्यक्त किया और गंगा नदी के महत्व के बारे में विचार साझा करते हुए कहा कि बंगाल की आत्मा में
मां गंगा बहती है।
प्रधानमंत्री मोदी ने हावड़ा ब्रिज की तस्वीर भी ली । विद्यासागर सेतु और हावड़ा ब्रिज की तस्वीर एक्स पर भी शेयर की।