प्रियंका गांधी के जन्मदिन कार्यक्रम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट:

khabar pradhan

संवाददाता

14 January 2026

अपडेटेड: 4:08 PM 0thGMT+0530

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी के जन्मदिन के कार्यक्रम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल प्रियंका गांधी के जन्मदिन के कार्यक्रम के बीच कांग्रेस के ही दो पदाधिकारी आपस में भिड़ गए।
सोमवार को बिजनौर में कांग्रेस के कार्यालय पर प्रियंका गांधी का जन्मदिन मनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हेनरीता राजीव सिंह ने केक काटा। इसके कुछ ही देर बाद नगर अध्यक्ष झालू मुकीम और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वसीम अकरम के बीच कुछ कहा सुनी होने लगी। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट की स्थितियां बन गई और हंगामा का माहौल बन गया। इस बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया।

टिप्पणियां (0)