प्रेमी को राजस्थान बुलाकर बंधक बना की मारपीट:

khabar pradhan

संवाददाता

19 January 2026

अपडेटेड: 4:10 PM 0thGMT+0530



एक युवक के साथ मारपीट की बर्बरता का वीडियो सामने आया है।
दरअसल प्रेमिका के  बुलावे  पर राजस्थान के गांव गोरी दांगीपुरा पहुंचे कजली खेड़ा निवासी सोनू तंवर के साथ बंधक बनाकर मारपीट की गई।  इस दौरान तीन दिनों तक युवक को कोई तरल पदार्थ भी पिलाया गया।  युवती के घर वालों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर उसकी परिजनों को भेजा और साथ ही धमकी भी दी।
इस घटना के बाद युवक काफी दहशत में आ गया और फिर युवक के परिजनों ने कोलार थाना पहुंचकर पूरी घटना बताइए।
कोलार पुलिस ने दांगी पुरा थाना पुलिस ,एसपी और वहां के एसएससी से संपर्क कर युवक को मुक्त कराया। 

मामला क्या है:
दरअसल सोनू और झालावाड़ जिले की युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था।  15 दिन पहले युवती भोपाल आई थी, और सोनू के साथ रहने लगी।  इसकी जानकारी लगने पर युवती के परिजन भोपाल पहुंचे और युवती को साथ ले गए। 15 जनवरी को युवती ने सोनू को फोन कर गांव बुलाया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों के पास एक वीडियो है जिसमें मारपीट के दौरान सोनू को बियर की बोतल में जबरदस्ती कुछ पिलाया गया और इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर परिवार को भेज दिया गया।  कोलार थाने के टी आई संजय सोनी ने राजस्थान पुलिस को सूचना दी और एक टीम मौके के लिए रवाना हो गई।‌ युवक को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है । पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

टिप्पणियां (0)