फिल्म हैवान की डिजिटल और सैटेलाइट डील हुई फाइनल।
संवाददाता
16 February 2026
अपडेटेड: 4:53 PM 0thGMT+0530
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टार फिल्म ‘हैवान’ साल 2026 की चर्चित फिल्मों में से एक मानी जा रही है । यह फिल्म प्रियदर्शन के निर्देशन में बन रही है। और एक सस्पेंस और रोमांस से भरपूर थ्रिलर फिल्म
मानी जा रही है ।
एक लंबे समय के बाद अक्षय और सैफ अली खान की जोड़ी बड़े पर्दे पर नजर आएगी । सूत्रों के अनुसार फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही बड़ी डिजिटल और सैटेलाइट डील फाइनल कर ली है। इस फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया को दिए गए हैं ।
यह एक बड़ी और प्रतिष्ठित दी बताई जा रही है । इससे फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यह फिल्म थेस्पियन फिल्मस केवीएन प्रोडक्शन के साथ में बनी हुई पहला प्रोजेक्ट है।
वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई इसके निर्माता है । फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा श्रेया पिलगांवकर ,सैयामी खेर भी है।