बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के टाइम टेबल किया जारी:

khabar pradhan

संवाददाता

12 February 2026

अपडेटेड: 5:32 PM 0thGMT+0530

बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा के टाइम टेबल किया जारी:



बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी ने बुधवार को 2 वर्षीय और 1 वर्षीय पीजी कोर्सेज के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल जारी कर दिया है।
इसके अनुसार एमए, एमएससी, एमकाॅम,एमएचएससी, और एमएसडब्ल्यू प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 2 मार्च 2026 तक चलेंगी।
सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से 12:00 तक आयोजित होगी।
पीजी की इस परीक्षा को दो प्रश्न पत्रों के बीच एक दिन का अंतर रखा गया है । साथ ही विश्वविद्यालय ने b.ed फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 5 मार्च से और m.ed फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू करने का टाइम टेबल जारी कर दिया है।

एकेडमिक कैलेंडर के हिसाब से 95 दिन की देरी से शुरू हो रही परीक्षाएं:

एकेडमिक कैलेंडर 2025- 26 के अनुसार एमए ,एमएससी ,एमकॉम जैसे कोर्सेज के फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 20 नवंबर से 12 दिसंबर 2025 के बीच पूरी होनी थी और 31 दिसंबर तक परिणाम घोषित किया जाना था ।
इस हिसाब से परीक्षाएं 95 दिन की देरी से शुरू हो रही है लगातार हो रही देरी से छात्रों का शैक्षणिक क्षेत्र प्रभावित हो रहा है और आगामी सेमेस्टर की समय सारणी पर इसका असर पड़ता दिखाई देगा।
सभी छात्र अपना टाइम टेबल वेबसाइटwww.bubhopal.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।


टीसी सीसी जमा नहीं हुआ तो परीक्षा से वंचित होंगे छात्र:

यूआईटी आरजीवीपी में छात्रों के लिए  दो अहम सूचनाएं भी जारी की है।‌ संस्था के आदेश के अनुसार जिन छात्रों ने अब तक अपना स्थानांतरण प्रमाण पत्र यानी टीसी और चरित्र प्रमाण पत्र सीसी जमा नहीं किया है, उन्हें 16 फरवरी 2026 तक एकेडमिक शाखा में अनिवार्य रूप से दस्तावेज जमा करने के निर्देश दिए गए हैं।
तय तारीख तक दस्तावेज नहीं जमा होने पर छात्रों को आगामी परीक्षा में बैठने की पात्रता नहीं दी जाएगी। इसके अलावा सब सेमेस्टर में जो छात्र पढ़ रहे हैं, उनके लिए 21 फरवरी 2026 तक बिना विलंब शुल्क के प्रवेश शुल्क जमा करने का मौका दिया गया है। इसके बाद ₹25 प्रतिदिन की दर से लेट फीस देनी होगी।

टिप्पणियां (0)