बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की अंतिम विदाई में शामिल हुए जयशंकर:तस्वीरों की चर्चा बांग्लादेश और पाकिस्तान की मीडिया में जोरों पर

khabar pradhan

संवाददाता

1 January 2026

अपडेटेड: 4:30 PM 0thGMT+0530

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया की अंतिम विदाई में शामिल हुए जयशंकर:तस्वीरों की चर्चा बांग्लादेश और पाकिस्तान की मीडिया में जोरों पर

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया को बुधवार को ढाका के संसद भवन के पास सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
उनके अंतिम दर्शन के लिए 10 लाख से अधिक लोग पहुंचे । इसमें भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी बुधवार की सुबह विशेष विमान से ढाका पहुंचे। ढाका में उनकी मुलाकात पाकिस्तानी संसद के स्पीकर अयाज सादिक से हुई।
एस जयशंकर ने खुद आगे बढ़कर बांग्लादेश के संसद के स्पीकर अयाज सादिक को अपना परिचय दिया और हाथ मिलाया।
मई में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य तनाव के बाद ऐसा पहली बार है, जब दोनों देशों के कोई बड़े नेताओं ने आमने-सामने मुलाकात की है।
एस जयशंकर ने ढाका में खालिदा जिया के बेटे तारीक रहमान को पीएम मोदी की तरफ से शोक पत्र भी सौंपा।

बांग्लादेश के प्रमुख अखबार में चर्चा:
बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो ने भी इन नेताओं की मुलाकात को प्रमुखता दी है।
खालिदा जिया की अंतिम संस्कार से पहले अंतर्राष्ट्रीय नेताओं के बीच मुलाकात को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गरम है। और इन तस्वीरों की चर्चा पाकिस्तान और बांग्लादेश की मीडिया में भी जोरों पर है।
पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर विदेश मंत्री जयशंकर और अयाज सादिक की हाथ मिलाती हुई तस्वीरों को शेयर किया है और लिखा है कि बांग्लादेश संसद की यात्रा के दौरान खालिदा जिया के लिए रखी गई शोक सभा में अपने टिप्पणी दर्ज करने पहुंचे अयाज सादिक से भारत के विदेश मंत्री ने हाथ मिलाया और मुलाकात की।

पाकिस्तान के अखबारों ने भी इस मुलाकात को प्रमुखता से कवर किया गया है। पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में लिखा है कि भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर अयाज सादिक से संक्षिप्त मुलाकात की ।
अखबार ने यह भी लिखा कि वहां मौजूद सभी अधिकारियों के मुताबिक जयशंकर स्वयं सादिक की सीट के पास गए और उनसे मिलकर अभिवादन किया । जिसके जवाब में पाकिस्तानी स्पीकर ने मुस्कुराया। दोनों की संक्षिप्त बातचीत हुई, हाल-चाल पूछ और इसके अलावा किसी भी औपचारिक बातचीत की कोई खबर नहीं है।

पाकिस्तानी अखबार ‘द न्यूज़’ में इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि बांग्लादेश की राजकीय यात्रा के दौरान भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने नेशनल असेंबली के स्पीकर सादिक से मुलाकात की । भारत पाकिस्तान तनाव के बाद यह पहली उच्च स्तरीय मुलाकात थी।
अखबार ने यह भी लिखा कि इसी साल मई में भारत और पाकिस्तान के बीच सैनिक संघर्ष के बाद तनाव बना हुआ है । जबकि एशिया कप 2025 के दौरान क्रिकेट के मैदान पर भारतीय खिलाड़ियों ने अपने पाकिस्तानी समकक्षों से हाथ मिलाने से इनकार कर दिया था।

80 की उम्र में खालिदा जिया का निधन:

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया, जो बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी बीएनपी प्रमुख रही।
उनका 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।
खालिदा जिया पिछले कई महीनो से बीमार चल रही थी और उनका इलाज ढाका के इवरकेयर अस्पताल में चल रहा था। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खालिदा जिया की सेहत के लिए दुआ भी की थी और हर तरह की मदद की पेशकश की थी।

टिप्पणियां (0)