बांग्लादेश में आज हो रहे हैं मतदान: किसकी बनेगी सरकार -बीएनपी या इस्लाम ए जमात:

khabar pradhan

संवाददाता

12 February 2026

अपडेटेड: 1:57 PM 0thGMT+0530

बांग्लादेश में आज हो रहे हैं मतदान: किसकी बनेगी सरकार -बीएनपी या इस्लाम ए जमात:


बांग्लादेश में मतदान शुरू:
बांग्लादेश में आज यानी गुरुवार 12 फरवरी सुबह आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। बांग्लादेश में आज का चुनाव राजनीतिक इतिहास के सबसे निर्णायक चुनाव में से एक है और यह 13वां राष्ट्रीय संसदीय चुनाव है।  ये चुनाव बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि अगस्त 2024 में हुए बड़े विरोध प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना को प्रधानमंत्री पद छोड़ना पड़ा था।
उसके बाद पहली बार देश में आम चुनाव हो रहे हैं।

आज का चुनाव राजनीतिक इतिहास के सबसे निर्णायक चुनाव में से एक:

बांग्लादेश में आज का चुनाव 13वां राष्ट्रीय संसदीय चुनाव है।
देश की 300 में से 299 सीटों पर सुबह 7 बजकर 30 मिनट से वोटिंग शुरू हुई, जो शाम 4 बजकर 30 मिनट तक चलेगी। एक सीट पर उम्मीदवार के निधन के कारण वहां मतदान रद्द कर दिया गया है।  मतदान समाप्त होते ही मतगणना शुरू होने की उम्मीद है… इस बार चुनाव के साथ-साथ 84 बिंदुओं वाले एक बड़े सुधार पैकेज पर भी जनमत संग्रह कराया जा रहा है।

मुख्य मुकाबला  बीएनपी और उसकी पूर्व सहयोगी पार्टी जमाते  ए इस्लामी के बीच:

मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी यानी बीएनपी और उसकी पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच माना जा रहा हैं।
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के प्रमुख तारीख रहमान इस चुनाव में सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं तारीख रहमान 17 साल के आत्मनिर्वासन के बाद वापस देश लौटे हैं। चुनाव में उन्होंने रोजगार सृजन, कानूनी व्यवस्था की बहाली और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को सबसे प्रमुख मुद्दा बनाया हुआ है।
अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अवामी लीग को भंग कर दिया गया था और पार्टी पर चुनाव लड़ने पर रोक है।‌

सुरक्षा के कड़े इंतजाम:
निर्वाचन आयोग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।  करीब 9 से 10 लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है, जिसे देश के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था बताया जा रहा है‌  ढाका के कई इलाकों में बख्तरबंद गाड़ियां और त्वरित कार्रवाई बल तैनात हैं।  राजधानी के 2,131 मतदान केंद्रों में से 1,614 को संवेदनशील घोषित किया गया है, जबकि सेना ने दो केंद्रों को जोखिम वाला बताया है।

चुनाव मैदान में उम्मीदवार:
इस चुनाव में 50 राजनीतिक दलों के 1,755 उम्मीदवार और 273 निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में हैं। बीएनपी ने 291 उम्मीदवार उतारे हैं। 83 महिला उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रही हैं । चुनाव में पहली बार ड्रोन और बॉडी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 12.7 करोड़ मतदाताओं में से 3.58 प्रतिशत पहली बार वोट डाल रहे हैं।  साथ ही आठ लाख प्रवासी बांग्लादेशी आईटी आधारित डाक मतपत्र प्रणाली से मतदान कर सकेंगे।  मुख्य चुनाव आयुक्त ए एम एम नासिरुद्दीन और मोहम्मद यूनुस ने सभी से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

टिप्पणियां (0)