बिहार के नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची दर्दनाक भगदड़: मोस्ट श्रद्धालुओं की हुई मौत: कई घायल:
संवाददाता
31 March 2026
अपडेटेड: 5:33 PM 0stGMT+0530
31 मार्च 2026:
बिहार/ नालंदा/
बिहार शरीफ के शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान मची भगदड़:
बिहार के नालंदा जिले के शीतला माता मंदिर में उस समय हाहाकार मच गया जब अचानक भगदड़ मच गई औऱ कम से कम 9 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गया । इसक् बाद मंदिर परिसर में अफरा तफरी मच गयी। कई श्रद्धालुओं की भीड़ में दबने से मौके पर ही मौत हो गई और एक घायल पुरुष ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ा। कई घायलों को नालंदा के मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस हादसे के बाद मंदिर परिसर और मेला को बंद करा दिया गया है। राज्य सरकारने घायलों के पूरा इलाज करने की घोषणा भी की है।
मंगलवार, 31 मार्च की सबह काल बनकर आई और कई श्रद्धालु जो पूजा करने गए थे, उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है भीड़ ज्यादा होने की वजह से अचानक भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस और गांव वाले मौके पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को बचाने में जुटे हैं।
घटना नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव के शीतला मंदिर की है। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए, जिससे बहुत ज्यादा भीड़ हो गई। अचानक भगदड़ मची और कई लोग भीड़ में दब गए। सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आधिकारिक पोस्ट में बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शीतला माता मंदिर में हुई भगदड़ पर दुख जताया है. JDU ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 6 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। मृतकों को राज्य आपदा प्रबंधन विभाग से चार लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से 2 लाख रुपए सहायता देने की घोषणा की गई है। सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने X पर लिखकर हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हादसे पर जताया दुख:
वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने X पर लिखकर मंदिर में भगदड़ की दुखद घटना अत्यंत पीड़ादायक बताया है। सरकार द्वारा पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करने की बात की है। बिहार सरकार ने इस घटना को गंभीरता से लिया है। सरकार ने राज्य के मुख्य सचिव को हादसे की जांच का आदेश दिया है। घायलों को बेहतर इलाज देने और हालात जल्द से जल्द सामान्य करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा पटना के कमिश्नर को बिहार शरीफ भेजा गया है। बिहार शरीफ में ही नालंदा जिले का मुख्यालय है।
चैत्र मास का आखिरी मंगलवार बड़ा भारी:
चैत्र माह के आखिरी मंगलवार की पूजा थी और इसी वजह से बड़ी संख्या में महिलाएं यहां पर इकट्ठा थीं। मौके पर वहां पर एक मेल भी लगा हुआ था जिस भीड़ और अधिक बढ़ गई थी। इस भीड़ को नियंत्रित करने के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे बताया जा रहा है कि लोगों को दर्शन करने की जल्दी थी और इसी बीच धक्का मुक्ति शुरू हो गई। बेकाबू भीड़ को प्रशासन रोकने में असफल रहा, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई। प्रशासन ने मेला और मंदिर को बंद कर दिया है।
नालंदा में आज राष्ट्रपति का भी कार्यक्रम है। ऐसे में प्रशासन उसकी तैयारियों में भी जुटा हुआ है। प्रशासन लोगों से संयम बरतने की अपील कर रहा है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बचाव और राहत कार्य जारी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। केंद्र सरकार ने भी मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए और घायलों को ₹50 हजार रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है।
हर वर्ष इसी प्रकार की भीड़ उमड़ती है:
बिहार शरीफ का यह मंदिर मघडा पर स्थित है जो बिहार शरीफ से करीब 5 किलोमीटर दूर है। शीतला अष्टमी पर यहां विशेष पूजा की जाती है। इस परंपरा के अनुसार इस दिन घरों में चूल्हा नहीं चलता और एक दिन पहले ठंडा भोजन या बासी भोजन माता को भोग के रूप में चढ़ाया जाता है। इस कारण हर वर्ष यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।