बीयू और जीवाजी विश्वविद्यालय साथ मिलकर करेंगे शोध,आपसी सहयोग बढ़ाने MOU पर हस्ताक्षर:

khabar pradhan

संवाददाता

11 March 2026

अपडेटेड: 3:19 PM 0thGMT+0530

बीयू और जीवाजी विश्वविद्यालय साथ मिलकर करेंगे शोध,आपसी सहयोग बढ़ाने MOU पर हस्ताक्षर:

11 मार्च 2026

भोपाल। प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (पीएम-उषा) परियोजना के तहत बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) भोपाल और जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर को करीब 100 करोड़ रुपये की राशि मिली है। इस परियोजना के अंतर्गत दोनों विश्वविद्यालयों के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए।

समझौते के अनुसार दोनों विश्वविद्यालय संयुक्त रूप से शोध परियोजनाएं, अकादमिक कार्यक्रम, कार्यशालाएं और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित करेंगे। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षा और शोध कार्य को और मजबूत बनाना है।

इस एमओयू पर बीयू के कुलगुरु प्रो. एसके जैन और जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर बीयू के कुलसचिव प्रो. समर बहादुर सिंह सहित विश्वविद्यालय के कई प्राध्यापक मौजूद रहे।


टिप्पणियां (0)