बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस के 600 पदों हेतु आवेदन शुरू:
संवाददाता
16 January 2026
अपडेटेड: 6:57 PM 0thGMT+0530
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के 600 पदों पर भर्ती हेतु आवेदन:
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में अप्रेंटिस के 600 पदों पर भर्ती हेतु योग्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहे हैं।
पदों का विवरण:
जनरल — 302 पद
ओबीसी — 133
SC—– 69
EWS. — 50
ST. —–86
कुल पद 600 हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।
आवेदन करने की तिथि 15 जनवरी 2026 से शुरू हो रही है।
फीस जमा करने और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 है।
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा:
इस पद हेतु किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त होना जरूरी है। आयु सीमा कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए । इसमें एससी और एसटी उम्मीदवारों के लिए 5 वर्ष की छूट दी गई है । जबकि ओबीसी के लिए 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग के लिए 10 से 15 वर्ष की छूट दी जा रही है।
आवेदन शुल्क:
सामान्य वर्ग ,EWS एवं OBC उम्मीदवारों के लिए ₹150 जबकि एससी ,एसटी वर्ग के लिए₹100 आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
वेतन स्टाइपेंड:
12300 प्रति माह निर्धारित वेतन है। इसके अतिरिक्त सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया:
इस पद हेतु चयन प्रक्रिया तीन चरणों पर ली जाएगी । शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार होगी। इसके अलावा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। फिर मेडिकल परीक्षण होगा।
आवेदन कैसे करें!
बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
https://bankofmaharashtra.bank.in
इस पर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें । व्यक्तिगत जानकारी रजिस्टर कर साइन और फोटोग्राफ अपलोड करें । इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को सबमिट करें।
भरे हुए फार्म का प्रिंट आउट अवश्य निकाल कर रख लें।