बैतूल के भैंसदेही -गुदगांव रोड पर बड़ा हादसा -स्कूल वैन हुई हादसे का शिकार:
संवाददाता
22 January 2026
अपडेटेड: 12:37 PM 0ndGMT+0530
बैतूल के भैंसदेही से गुदगांव रोड पर सुबह-सुबह एक स्कूल वैन को एम यू वी ने टक्कर मार दी । जिसमें 6 साल की बच्ची की मौत हो गई, 14 बच्चे घायल हो गए । जिसमें से दो एम्स में भर्ती हैं।
भैंस देही गुड़गांव मुख्य मार्ग पर बुधवार की सुबह सड़क हादसे में स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई जिसे एमयूवी ने जोरदार टक्कर मारी
जिसमें 6 वर्षीय स्कूली छात्रा हर्षिता पाटनकर की मौत हो गई। 14 बच्चे घायल हो गए और वाहन चालक दिखा गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा अपराजिता गैस गोदाम के पास हुआ।वेदिका विद्यापीठ स्कूल की वैन और एमयूवी की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे के बाद एमयूवी का चालक फरार हो गया। बताया जाता है कि चालक नशे में था । पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। ड्राइवर घायल 10 बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया है दो बच्चे और वैन ड्राइवर को भोपाल रेफर पर किया गया है। हनुमान थाना निवासी पवन पाटनकर की बेटी चालक सोनू की भतीजी थी । वह आगे बैठी थी । 4 वर्षीय वंश पिता देवीलाल निवासी मातनी के दोनों पैर टूट गए हैं । उसे एयरलिफ्ट करने की तैयारी थी । बाद में डॉक्टरों ने स्थिति देख भोपाल रेफर किया है। 7 वर्षीय वैष्णवी पिता मोहन वैन चालक 30 वर्षीय सोनू को भी भोपाल एम्स भेजा गया है।