5 मई 2026

भागलपुर:
बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर बने प्रसिद्ध विक्रमशिला सेतु का एक हिस्सा टूटकर नदी में समा गया। यह पुल भागलपुर को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला एक मुख्य जरिया है।
कैसे हुआ हादसा?
रविवार देर रात करीब 12:50 बजे पोल नंबर 133 के पास पुल का लगभग 34 मीटर हिस्सा अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस वक्त पुल पर आवागमन रुका हुआ था, जिससे कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही रात 11:50 बजे ही सुरक्षा के मद्देनजर पुल पर परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया था।
अधिकारियों पर गिरी गाज
इस बड़ी लापरवाही के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। डीएम नवल किशोर चौधरी और एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने मौके का मुआयना किया। इस मामले में एनएच के कार्यपालक अभियंता साकेट कुमार रौशन को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
फिलहाल, नेशनल हाईवे अथॉरिटी (NH) और पुल निर्माण निगम एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, लेकिन पुल टूटने से इलाके का संपर्क बुरी तरह प्रभावित हुआ है।