भारी बारिश ,तेज हवाओं और मोथा तूफान के प्रभाव को लेकर चेतावनी जारी:

khabar pradhan

संवाददाता

27 January 2026

अपडेटेड: 11:24 PM 0thGMT+0530

भारी बारिश ,तेज हवाओं और मोथा तूफान के प्रभाव को लेकर चेतावनी जारी:



भारतीय मौसम विभाग ने अगले 24 से 72 घंटों में भारी बारिश तेज हवाओं और चक्रवर्ती मोथा तूफान के प्रभाव को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है।
इस मोथा तूफान के कारण 11 राज्यों में मौसम में अलर्ट जारी किया गया है।
जिसमें देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड और भारी बारिश का असर देखने को मिल सकता है।
उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ो तक और इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी चक्रवाती तूफान का असर देखने को मिल सकता है । दरअसल पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।
जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 28 और 29 जनवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है।
जिसमें 50 से 70 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल सकती हैं ।

उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बारिश और हिमपात का अलर्ट जारी किया गया है । पहाड़ों पर इस बदलाव के कारण इसका असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा, जिससे कड़ाके की ठंड का असर हो सकता है।
मैदानी इलाकों में भी पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार मिल सकते हैं । जबकि राजस्थान के कुछ संभाग में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।
जो किसानों के लिए चिंता का विषय बन सकती है। राजस्थान के कुछ इलाके जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर जैसे संभाग में बारिश की संभावना जताई गई है।
दिल्ली एनसीआर में बारिश की संभावना के साथ-साथ कड़ाके की ठंड का प्रकोप हो सकता है । जिससे तापमान में 5 डिग्री की कमी आ सकती है।
सुबह दिल्ली एनसीआर में घना कोहरे के कारण सड़क, रेल और वायु यातायात प्रभावित हो सकता है।
वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
दक्षिण भारत के कई राज्यों में भी मोथा तूफान के कारण तमिलनाडु के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है‌  । बंगाल की खाड़ी में तेज लहरें और हवाएं चल सकती हैं।  जिससे मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी गई है।
बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।  विशेष रूप से सरसों, गेहूं और चने की फसल में नुकसान की संभावना जताई गई है।  29 जनवरी के बाद पाला पड़ने का खतरा देखते हुए तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है। किसानों के लिए फसलों की सुरक्षा के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में मौसम का हाल:

मध्य प्रदेश में भी चक्रवती सिस्टम के कारण अगले दो दिनों तक कई जिलों में बारिश की संभावना है । जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हो सकती है।
सर्दी और घने कोहरे के बीच बारिश की संभावना से तापमान में गिरावट हो सकती है जिससे ठंड का असर बढ़ सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल ग्वालियर सहित प्रदेश के 28 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है‌  हरियाणा और आसपास के इलाकों में सक्रिय चक्रवती सिस्टम के कारण अगले दो दिनों तक मध्य प्रदेश में बादल छाने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। बारिश और शीत लहर के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है । कई जगहों पर रात का तापमान फिर से 10 डिग्री से नीचे जाने का अनुमान हो सकता है।

समय-समय पर जारी किए गए निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।

टिप्पणियां (0)