भावना सिंह गोलीकांड मामले में आरोपी के भोपाल फरार होने की खबर

जानें क्या है पूरा मामला

इंदौर में भावना सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को मुख्य आरोपियों की जानकारी मिली है। आरोपियों में आशु यादव, मुकुल यादव और एक महिला शामिल हैं। पुलिस ने इन पर लुकआउट नोटिस जारी किया है। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी बुलेट पर भागता दिखा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
शहर के महालक्ष्मी नगर में भावना सिंह की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। वही पुलिस को पता चला है कि आरोपी आशु यादव, मुकुल यादव और उनकी एक महिला मित्र इस गोलीकांड में शामिल हैं। ये सभी बस से भोपाल भाग गए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है ताकि वे विदेश न भाग सकें। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही हैं।
पुलिस के मताबिक भावना सिंह को गोली लगी थी जिससे उनकी मौत हो गई। इसके साथ ही लसूड़िया थाना पुलिस ने इस मामले में धारा 302 के तहत केस दर्ज किया है। डीसीपी जोन-2 अभिनय विश्वकर्मा ने इस बारे में जानकारी दी।

सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी बुलेट पर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस को यह भी पता चला है कि आरोपियों ने वारदात में इस्तेमाल की गई गाड़ी को कहीं डंप कर दिया है। पुलिस अब अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस को शक है कि आरोपी देश छोड़कर भाग सकते हैं। इसलिए लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है। इससे उन्हें किसी भी इंटरनेशनल बॉर्डर पर पकड़ा जा सकेगा। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
वही पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ अहम जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि एक आरोपी बुलेट पर भाग रहा है। पुलिस ने आरोपियों के विदेश भागने की आशंका को देखते हुए लुकआउट नोटिस जारी किया गया है।

डीसीपी विश्वकर्मा ने कहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही यह पता चल पाएगा कि गोलीकांड में कौन-कौन शामिल था और उनकी क्या भूमिका थी। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गहराई से जांच कर रही है।

Related Posts

ये होंगे भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष ! इस दिन लगेगी मुहर

10 राज्यों में भी बदला जाएगा भाजपा का संगठन, बदलाव की तैयारी तेज भारतीय जनता पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया जल्द शुरू होने वाली है. सूत्रों के…

चिराग पासवान की सियासी राह में चुनौतियां

जेडीयू के समर्थन पर टिका है एलजेपी का भविष्य लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान की सियासी महत्वाकांक्षाएं एक बार फिर चर्चा में हैं. बिहार की राजनीति में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!