भिंड के बरेठा टोल प्लाजा पर हुआ भारी हंगामा: ‘सड़क नहीं टोल नहीं’ के नारों के साथ संत और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन:

khabar pradhan

संवाददाता

17 March 2026

अपडेटेड: 8:08 PM 0thGMT+0530

भिंड के बरेठा टोल प्लाजा पर हुआ भारी हंगामा: ‘सड़क नहीं टोल नहीं’ के नारों के साथ संत और ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन:


17 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश/ भिंड:
चंबल क्षेत्र की लाइफ लाइन कहे जाने वाले ग्वालियर भिंड इटावा नेशनल हाईवे पर  जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। दरअसल संत पायलट बाबा और स्थानीय निवासी  ‘सड़क नहीं तो टोल नहीं ‘के नारों के साथ बरेठा के टोल प्लाजा पहुंचे। राजस्थानी लोगों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब टोल प्रबंधन ने झूठ बोलकर गुपचुप तरीके से वाहनों के फास्ट टैग account से काटना जारी रखा।  प्रदर्शनकारियों ने टोलबूथ के बैरियर और मशीनों को तहस कर दिया । हालात संभालने के लिए भारी पुलिस पर तैनात करना पड़ा।
दरअसल कालिया दास महाराज और श्री कृष्ण पायलट बाबा का कहना है कि इस हाइवे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं, सड़क जर्जर है, गाड़ियां चलाना दुर्भर है । इसके बावजूद वसूली में कमी नहीं हो रही।  यहां तक की कथमा आश्रम के पायलट बाबा ने टोल पर धूनी रमा ली।  प्रशासन ने आश्वासन दिया था कि आज टोल नहीं वसूला जाएगा । इसके बावजूद फास्ट टैग स्कैनर एक्टिव रखे गए थे और वहां से गुजरने वाले वाहनों से पैसे कटने के मैसेज आने लगे।  इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

आपको बता दें कि ग्वालियर से इटावा को जोड़ने वाला यह रूट व्यापारिक और  रणनीतिक रूप से बेहद अहम है।क्ष पिछले साल भी संतों के प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की थी और काम जल्दी शुरू करने का आश्वासन दिया गया था । किंतु यहां पर स्थिति वैसी ही बनी हुई है । हाईवे पर गढ्ढो की वजह से हर महीने  बड़े हादसे होते हैं।  इसके कारण स्थानीय लोगों में सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश है।
बढ़ते तनाव को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर खुद मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी संतों से बातचीत कर भरोसा दिलाया कि वे हाईवे के चौड़ीकरण की मांग के साथ है। उन्होंने संतों और प्रदर्शनकारियों को स्थिति को जल्द निपटाने का आश्वासन दिया।

टिप्पणियां (0)