भोजशाला में दर्शन को पहुंचे हिंदूसभा के नेता प्रवीण तोगड़िया
संवाददाता
8 April 2026
अपडेटेड: 5:07 PM 0thGMT+0530
8 अप्रैल 2026: मध्य प्रदेश /धार/
ऐतिहासिक स्थल भोजशाला को लेकर मंगलवार को दो स्तरों पर हलचल रही। एक ओर इंदौर हाईकोर्ट में मामले की नियमित सुनवाई हुई। तो वहीं दूसरी ओर धार में सत्याग्रह और धार्मिक गतिविधियों के बीच हिंदू नेता प्रवीण तोगड़िया ने भोजशाला में दर्शन कर यहां शिला स्तंभों को देखा। तोगड़िया ने इसे मंदिर बताते हुए नमाज पर रोक की मांग उठाई। मंगलवार को सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
आपको बता दें कि भोजशाला धार का मामला न्यायालय में चल रहा है।