*भोपाल-ओरछा के बीच शुरू हुई पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा, किराया 6500 प्रति व्यक्ति*
संवाददाता
12 February 2026
अपडेटेड: 3:25 PM 0thGMT+0530
भोपाल और ओरछा के बीच हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत हो गई है। मध्य प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएम श्री पर्यटन हेलीकॉप्टर सेवा गुरुवार को ओरछा में शुरू की जा रही है।
यह सेवा भोपाल से चंदेरी होते हुए ओरछा तक संचालित की जाएगी। इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 6500 रुपये निर्धारित किया गया है। चंदेरी से ओरछा के लिए 2750 रुपए चुकाने होंगे l
सेवा के शुभारंभ से पहले हेलीपैड पर सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, वीआईपी दर्शन और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
मध्य प्रदेश शासन के पर्यटन विभाग मंत्रालय भोपाल ने मंत्री परिषद की मंजूरी के बाद 24 सितंबर 2025 को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी मॉडल) के तहत इस हेलीकॉप्टर सेवा के संचालन के लिए स्वीकृति प्रदान की थी l