भोपाल के BU में रैंगिग और सीनियर पर मारपीट का आरोप:
संवाददाता
7 February 2026
अपडेटेड: 5:58 PM 0thGMT+0530
बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में जूनियर्स ने लगाया रैंगिग और मारपीट का आरोप:
विश्वविद्यालय प्रबंधन से अब तक नहीं हुई कार्रवाई:
भोपाल के बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी के BUIT में प्रथम वर्ष के छात्र ने एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर गंभीर शिकायत दर्ज कराई है। छात्र ने आरोप लगाया है कि जवाहर हॉस्टल में सीनियर जूनियर को साथ रखा जा रहा है । जिससे लगातार भय और मानसिक दबाव का माहौल बना हुआ है। शिकायत में कहा गया है कि बात ना मानने पर सीनियर छात्रों द्वारा मारपीट की जाती है, जूनियर्स को जबरन अपमानजनक काम करने को मजबूर किया जाता है।
पीड़ित छात्र ने आशंका जताई कि हॉस्टल का माहौल बहुत तनावपूर्ण है और किसी भी समय कोई भी छात्र आत्महत्या जैसे कदम उठा सकता है। उसके कई साथियों ने अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई हैं। लेकिन विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
छात्र का कहना है कि हॉस्टल की समस्याओं को शब्दों में बयां करना बहुत मुश्किल है । सीनियर के साथ रहने से जूनियर्स की पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हो रहा है । दोनों प्रकरणों में जूनियर विद्यार्थियों ने यूजीसी की एंटी रैगिंग हेल्पलाइन पर शिकायत कर सख्त कार्रवाई और सुरक्षित आवासीय व्यवस्था की मांग की है । वही एक निजी कॉलेज में भी रैंगिग का मामला सामने आया है।