भोपाल में 55 लाख की लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने व्यापारियों को बनाया निशाना

khabar pradhan

संवाददाता

11 March 2026

अपडेटेड: 5:03 PM 0thGMT+0530

भोपाल में 55 लाख की लूट, चाकू की नोक पर बदमाशों ने व्यापारियों को बनाया निशाना

11 मार्च 2026

भोपाल। रंगपंचमी की रात राजधानी के श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी रोड पर दो व्यापारी भाइयों से बदमाशों ने चाकू की नोक पर 55 लाख रुपये लूट लिए। घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी है।

जानकारी के अनुसार मेहसाणा गुजरात निवासी  27 वर्षीय तारक बारोट अपने भाई के साथ हनुमानगंज क्षेत्र से कलेक्शन कर अपनी एक्टिवा से चुना भट्टी स्थित घर लौट रहे थे। यह रकम भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदने के लिए जुटाई गई थी।

रात करीब 9:30 बजे पॉलीटेक्निक चौराहे से स्मार्ट सिटी रोड की ओर जाते समय दो एक्टिवा पर सवार चार बदमाशों ने उनका पीछा किया। साइंस सेंटर के पास पहुंचते ही बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवाई और बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद दोनों भाई सीधे श्यामला हिल्स थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जिस जगह वारदात हुई वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

टिप्पणियां (0)