मंदिर से घंटे और अष्टधातु के सामान की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
संवाददाता
5 February 2026
अपडेटेड: 4:13 PM 0thGMT+0530
जहांगीराबाद क्षेत्र में एक मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाते हुए वहां से घंटे और अष्टधातु से बने कुछ सामान चोरी कर लिए।
घटना की जानकारी मंगलवार सुबह थाने में दी गई। शिकायत मंदिर के पुजारी रामराज मिश्रा ने दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि मंदिर में स्थापित शिव प्रतिमा पर लगा अष्टधातु का नाग, करीब दो किलो वजन के पीतल के दो घंटे, दीपक सहित अन्य सामान चोरी हो गया है।
चोरों ने दानपेटी का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी भी निकाल ली। बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी दीवार फांदकर मंदिर परिसर में घुसे थे। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश की जा रही है। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई गई है।