मध्य पूर्व हालात पर सक्रिय कूटनीति: पीएम मोदी ने 24 घंटे में चार राष्ट्राध्यक्षों से की बातचीत

khabar pradhan

संवाददाता

20 March 2026

अपडेटेड: 4:24 PM 0thGMT+0530

मध्य पूर्व हालात पर सक्रिय कूटनीति: पीएम मोदी ने 24 घंटे में चार राष्ट्राध्यक्षों से की बातचीत

20 मार्च 2027
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 घंटे के भीतर चार राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत कर मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की। गुरुवार को उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से फोन पर बात की।

दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात पर गंभीर विचार-विमर्श किया और कूटनीति व संवाद के जरिए जल्द शांति बहाल करने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से भी बातचीत कर क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की और हालात को शांत करने की आवश्यकता बताई। इसके अलावा उन्होंने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से भी संवाद किया।

मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस से बात करते हुए कहा कि हार्मुज स्ट्रेट से जहाजों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होना बेहद जरूरी है। सभी वार्ताओं में तनाव कम करने और क्षेत्र में स्थिरता कायम करने के लिए कूटनीतिक प्रयासों को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई गई।

टिप्पणियां (0)