मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया गया। प्रदेशवासियों के लिए की महत्वपूर्ण घोषणाएं और दी सौगातें
संवाददाता
25 March 2026
अपडेटेड: 7:47 PM 0thGMT+0530
25 मार्च 2026
मध्य प्रदेश
25 मार्च प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्मदिन:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपना 61 वां जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया।
उन्होंने सबसे पहले सुबह की शुरुआत मुख्यमंत्री आवास में गौ माता को भोज देकर की। सुबह से ही सीएम हाउस में कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

दिव्यांग बच्चों के बीच बनाया जन्मदिन:
आज मुख्यमंत्री ने दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्मदिन मनाया । बच्चों ने साइन लैंग्वेज में गीत गाकर खुशी जताई और उन्हें बधाइयां दी। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों से मिलकर उत्साहपूर्ण समय बिताया । ऐसे बच्चे जो सुन और बोल नहीं सकते थे उन बच्चों ने भी अपनी भावनाओं में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाइयां व्यक्त की।

बहनों की पाती भैया के नाम अभिव्यक्ति कार्यक्रम में हुए शामिल:
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल निवास में ‘बहनों की पाती- भैया के नाम अभिव्यक्ति’ कार्यक्रम में सहभागिता की। इस कार्यक्रम में बहनों ने मुख्यमंत्री को भाई मानकर जन्मदिन की बधाई दी । बहनों ने उन्हें कई तरह के उपहार भी दिए। और मुख्यमंत्री ने बहनों को आशीर्वाद भारी पाती और गुलदस्ते भेंट किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बहनों का स्नेह, बहनों का आशीर्वाद हमारी सरकार को मिल रहा है और इसी तरह यह आशीर्वाद मिलता रहे और प्रदेश आगे बढ़ता रहे ।उन्होंने बहनों का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री मोहन यादव टाइगर रिजर्व पहुंचे:
मुख्यमंत्री मोहन यादव सागर पहुंचकर टाइगर रिजर्व के बीच से बहने वाली बामनेर नदी में एक दर्जन कछुए छोड़ें । साथ में चीतों के पुनर्वास के लिए सॉफ्ट रिलीज बोमा यानी बाड़े का भूमि पूजन भी किया। यह कदम प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण के दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है मुख्यमंत्री का यह प्रयास पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और वन्य जीव के संरक्षण को मजबूत करने की दिशा में अहम भूमिका निभाएगा।
ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी पहल:
वही मुख्यमंत्री निवास में ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री ने सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना के तहत चयनित विकासको को विद्युत क्रय अनुबंध वितरित किया। जिससे कृषि क्षेत्र को सस्ती और सुलभ बिजली उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस तरह से मुख्यमंत्री मोहन यादव का जन्मदिन सेवा विकास और जनहित के कार्यों में समर्पित रहने वाला रहा। जो प्रदेश के लिए कई नई योजनाओं और पहल की सौगात लेकर आया।

सीहोर के ग्राम चंदेरी के किसानों ने खुशी से किया डांडिया:
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सीहोर के ग्राम चंदेरी में एक अलग ही नजारा देखने को मिला । जिले के चंदेरी गांव में आसपास के एक दर्जन से आए हुए ग्रामीणों ने खुशी मनाते हुए डांडिया रास किया ।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव किसानों के हितों के लिए योजना बनाते हैं हमेशा किसानों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए हमने यह डांडिया रास का आयोजन किया है और साथ ही लंबी उम्र की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई मंत्रियों ने दी शुभकामनाएं:

वही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी उन्होंने मुख्यमंत्री के कामों के प्रशंसा की और उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी मुख्यमंत्री मोहन यादव को शुभकामनाएं दी हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
