मध्य प्रदेश ग्वालियर की बेटी -अनुष्का शर्मा का टीम इंडिया में हुआ selection –टी 20 सीरीज में करेंगी एंट्री:
संवाददाता
25 March 2026
अपडेटेड: 5:08 PM 0thGMT+0530
25 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश: ग्वालियर /
ग्वालियर की अनुष्का शर्मा का टीम इंडिया में हुआ चयन:
ग्वालियर की लाडली बेटी अनुष्का शर्मा क्रिकेट की दुनिया में नया इतिहास रचने जा रही है। उनकी कड़ी मेहनत और लगन से उनका चयन भारतीय महिला टीम टी -20 में हो चुका है और वह जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में मैदान पर उतरने की तैयारी में है। यह न केवल उनके परिवार बल्कि मध्य प्रदेश के लिए गौरव का पल है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दी शुभकामनाएं:

इस बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अनुष्का शर्मा को बधाई दी है और ग्वालियर के एयरपोर्ट पर पहुंचकर अनुष्का से मुलाकात कर उनका हौसला और उत्साह बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने खुशी जताते हुए कहा ,मध्य प्रदेश की बेटी देश-विदेश में नाम रोशन कर रही है।
संघर्ष के सफर की दास्तान:
अनुष्का का यह संघर्ष इतना आसान नहीं था। क्रिकेट का सफर घर की छत से शुरू हुआ , अनुष्का और उनके बड़े भाई छत पर ही क्रिकेट खेलते थे। उनके भाई ने उनकी प्रतिभा को पहचाना । पिता ब्रजमोहन शर्मा ने बेटी का पूरा साथ दिया । अनुष्काअपने खेल के प्रति बहुत अनुशासित रही। शुरुआत में हुए लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थी और अपने कैंप में इकलौती लड़की होने के वाबजूद भी शानदार खेलती थी।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 सीरीज के बीच होने वाले मैच:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले टी 20 सीरीज में होने वाले हैं । पांच मैचो में उनका सिलेक्शन हुआ है–
पहले टी20 मैच 17 अप्रैल को डरबन में होगा। वही दूसरा मुकाबला 19 अप्रैल को इस मैदान पर होगा। तीसरा मैच 22 अप्रैल को जोहान्सबर्ग में होगा । चौथा टी20 मैच 25 अप्रैल को होगा और सीरीज का आखिरी मैच 27 अप्रैल को बेनोनी में होगा।
इन सभी मैचो के लिए अनुष्का पूरी तरह तैयारी में जुटी हैं।
