मध्य प्रदेश में अब दंगाइयों के खैर नहीं –आसमान से पुलिस करेगी सर्जिकलस्ट्राइक:
संवाददाता
28 March 2026
अपडेटेड: 4:14 PM 0thGMT+0530
28 मार्च 2026 :
मध्य प्रदेश/ ग्वालियर/
प्रदेश में दंगाइयों पर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी:
मध्य प्रदेश पुलिस अब अपनी एक्शन पावर को डिजिटल और आसमानी ऊंचाई देने जा रही है । दरअसल दंगों और उपद्रव की स्थिति में पुलिसकर्मियों को भीड़ के करीब जाकर जोखिम उठाने की जरूरत नहीं होगी । क्योंकि अब सेना और बीएसएफ की तर्ज पर प्रदेश की पुलिस टियर गैस लांचर ड्रोन से लैस होने जा रही है।
टेकनपुर अकादमी से 20 हाईटेक ड्रोन का सौदा:
ग्वालियर के पास स्थित बीएसएफ अकादमी टेकनपुर की टियर गैस यूनिट में इन ड्रोन्स को खासतौर पर तैयार किया है। पुलिस मुख्यालय ने पहली खेप में 20 ड्रोन्स का सौदा किया है। जिनकी डिलीवरी का इंतजार अंतिम चरण में है। एडीजी प्लानिंग योगेश चौधरी ने बताया कि इन ड्रोन्स से प्रदेश में पुलिस की ताकत और तकनीक में इजाफा होगा। ड्रोन की डिलीवरी मिलने के बाद उन्हें संवेदनशीलता के आधार पर जिलों में वितरित करने के साथ ऑपरेटिंग का प्रशिक्षण भी दिलाया जाएगा।
ड्रोन की क्या है खासियत:
1..इसमें एआई आधारित कमरे होंगे जिससे भीड़ में छिपे हुए उपद्रवियों के चेहरों को पहचान कर लोकेशन और मूवमेंट को दिन ही नहीं बल्कि रात में भी ट्रैक किया जा सकता है।
2..इस ड्रोन की क्षमता 6 किलोग्राम तक की हो सकती है जिसमें एक बार में 24 गोले ले जाए जा सकते हैं एक गोले का वजन महज 50 से 55 ग्राम तक का होता है।
3..इस ड्रोन को करीब 2 किलोमीटर दूर से ही नियंत्रित किया जा सकता है। और 250 से 300 मीटर के दायरे में आंसू गैस के गले बरसा सकता है। इसमें सारी गतिविधियां रिकॉर्ड भी हो सकती हैं जिससे दंगाइयों के पहचान करने में आसानी होगी।