मध्यप्रदेश तेजी से रोजगार देने वाला राज्य बना, CM मोहन यादव का दावा

khabar pradhan

संवाददाता

19 March 2026

अपडेटेड: 3:05 PM 0thGMT+0530

मध्यप्रदेश तेजी से रोजगार देने वाला राज्य बना, CM मोहन यादव का दावा

19 मार्च 2026

हरदा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश देश में तेजी से रोजगार उपलब्ध कराने वाला राज्य बन रहा है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कृषि आधारित उद्योगों को लगातार प्रोत्साहन देने की बात कही। वे हरदा में आयोजित राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम कर रही है और किसानों के हित में कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। हरदा जिले में शहीद दीप सिंह चौहान उद्यान सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलेगा, जिससे उत्पादन में वृद्धि होगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 199.79 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 32.48 करोड़ रुपये के कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ भी वितरित किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं का तेजी से विस्तार हुआ है और आने वाले समय में इसे और बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने किसानों से नरवाई नहीं जलाने की अपील भी की।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कृषि यंत्रों की प्रदर्शनी देखीl और आधुनिक उपकरणों की जानकारी भी ली l इसके साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किसानों स्वयं सहायता समूह एवं युवाओं को अनुदान राशि एवं स्वीकृत पत्र भी वितरित किए गएl

टिप्पणियां (0)