4 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश:

खजुराहो में 7 इंच बारिश, भोपाल में रिमझिम; पन्ना में 3 बहे 2 की मौत

मानसून के फिर सक्रिय होने से बुंदेलखंड और विंध्य में जोरदार बारिश हुई। खजुराहो में पिछले 24 घंटे में 7 इंच तक बारिश दर्ज की गई। पना जिले में तेज बारिश के दौरान 3 लोग नालों में बह गए। इनमें दो की मौत हो गई, जबकि एक बालक लापता है। उसकी तलाश जारी है। प्रदेश में 41 जिलों में बारिश रिकॉर्ड की गई।
  भोपाल में गुरुवार रात 11.30 बजे हर में सीजन की बारिश का कोटा 42 इंच है, जिसके मुकाबले अब तक करीब 40 इंच बारिश हो चुकी है। बैरसिया क्षेत्र में भी 1 इंच बारिश दर्ज की गई।

एक साथ बने 3 सिस्टम:

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की वजह एक साथ सक्रिय 3 मानसूनी सिस्टम हैं। सबसे मजबूत सिस्टम सतना के पास बना है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी लेकर आने वाली मानसून ट्रफ भी इसी सिस्टम के प्रभाव वाले क्षेत्र से गुजर रही है।

  मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भोपाल समेत प्रदेश के 29 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है।

Share