
मामला जानकर पुलिस के भी छूटे पसीने
औरंगाबाद में दबंगों ने एक होटल पर बुलडोजर चला दिया गया है। आरोप है कि ललन सिंह और उनके बेटों पर हमला कर एक लाख रुपये नकद और सामान लूट लिया गया। जमीन हड़पने के लिए की गई इस घटना में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है। ललन सिंह का आरोप है कि हमलावर फर्जी दस्तावेज बनाकर परेशान कर रहे हैं।
बिहार के औरंगाबाद में दबंगों ने एक लाइन होटल पर बुलडोजर चला दिया। यह घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के NH-19 के पास बभंडी गांव में हुई थी। आरोप है कि दबंग जमीन हथियाना चाहते थे, लेकिन जब वे सफल नहीं हुए तो उन्होंने होटल को ही तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच कर रही है। पीड़ित ललन सिंह ने कहा कि रायपुरा गांव के विजय सिंह और उनके बेटों ने हथियारों से हमला किया और होटल में तोड़फोड़ की। उन्होंने होटल से पैसे और सामान भी लूट लिए गए।
ललन सिंह ने पुलिस को कहा कि 1:25 बजे रात को वह अपने बेटों योगेंद्र सिंह और गुड्डू सिंह के साथ होटल पर बैठे थे। तभी विजय सिंह अपने दो बेटों किशन कुमार, अनुराग कुमार और 8-10 अज्ञात लोगों के साथ हथियार लेकर आए थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करते हुए हमला किया। ललन सिंह और उनके बेटे अपनी जान बचाने के लिए दुकान छोड़कर भाग गए। हमलावरों ने होटल के गल्ले में रखे एक लाख रुपये नकद निकाल लिए। उन्होंने दुकान में रखे फ्रिज, बर्तन और अन्य सामान को जेसीबी से तोड़ दिया। वही साथ ही होटल के आगे के हिस्से को भी गिरा दिया गया।
ललन सिंह का बताया है कि हमलावर उनकी जमीन हड़पना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर वे होटल चला रहे थे, उसे उन्होंने 21 फरवरी 1984 को केवाला नंबर-2078 द्वारा खरीदा था। ललन सिंह ने बताया कि इस जमीन पर उनका शांतिपूर्ण कब्जा है और जमीन का दाखिल खारिज भी उनके नाम से है। इसी जमीन खाता संख्या-48 और प्लॉट संख्या-818 का जाली दस्तावेज विजय सिंह ने बनवा लिया है। इसी के आधार पर वह उन्हें हमेशा परेशान करता है। ललन सिंह ने कहा कि उन्होंने रसीद कटवाने को लेकर भूमि सुधार उप समाहर्ता के न्यायालय में मामला दर्ज कराया है, जो अभी लंबित है।
ललन सिंह ने कहा कि उनके साथ दबंगई की सारी हदें पार कर दी गईं। उनके होटल के आगे के हिस्से के अलावा पूर्व की ओर के हिस्से को NH-19 की फोर लेनिंग के काम में लगी कंपनी के कैंपस के अंदर गार्डों को धमका कर तोड़ा गया है। कंपनी के गेट पर तैनात गार्ड इस घटना के गवाह हैं। ललन सिंह का दावा है कि कंपनी के कैंपस में लगे सीसीटीवी में यह घटना कैद हुई है, जिसे पुलिस को देखना चाहिए।
वहीं, इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। लोग दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का मानना है कि वह मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। औरंगाबाद मुफ्फसिल के थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।