मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला – इंडिगो और एयरलाइंस के विमान के पंख टकराये:
संवाददाता
4 February 2026
अपडेटेड: 11:44 AM 0thGMT+0530
मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मुंबई में कल रात एक बड़ा हादसा टल गया। दरअसल एयर इंडिया और इंडिगो के दो विमान के पंख आपस में टकरा गए। विमान में यात्री सवार थे ,किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि एयर इंडिया की मुंबई से कोयंबटूर उड़ान एआई 2732 को टेक ऑफ से पहले पुशबैक किया जा रहा था, इसी समय हैदराबाद से मुंबई पहुंची इंडिगो की फ्लाइट 6ई 791 भी टैक्सिंग कर रही थी । तभी दोनों विमान के विंगटिप टकरा गए । एयर इंडिया ने बयान में बताया है कि विमान को तकनीकी जांच के लिए भेजा गया है और इंडिगो विमान कंपनी ने कहा है की सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है । मामले की जांच की जा रही है । हमारे लिए यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है।
मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हैदराबाद से मुंबई आए इंडिगो के विमान को लैंडिंग के बाद टैक्सी करते समय यह दुर्घटना हुई। इस हादसे में किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है।
नागरिक उद्द्यान्न महानिदेशालय ने जांच शुरू कर दी है और एयर इंडिया ने बताया है कि मुंबई से कोयंबटूर जा रही फ्लाइट एआई 2732 टेक ऑफ से पहले टैक्सीवे पर खड़ी थी, तभी दूसरी एयरलाइन के विमान से उसका संपर्क हो गया । दोनों विमान के विंग टिप आपस में छू गए । जिससे एयर इंडिया के विमान के पंख को नुकसान पहुंचा दिया। विमान को ग्राउंड कर दिया गया है और तकनीकी जांच की जा रही है। सभी यात्रियों को पहुंचाने के लिए अन्य व्यवस्था की गई है।
लंदन से बेंगलुरु आ रहे बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान के फ्यूल स्विच में खराबी आने के बाद एयर इंडिया ने अपने बेडे के सभी बोइंग 787 विमान में फ्यूल कंट्रोल स्विच की जांच शुरू की है। वही डीजीसीए के अनुसार ग्राउंड किए गए विमान की जांच में खराबी नहीं मिली है।