मुंबई में फायरिंग का हुआ खुलासा: स्टूडियो से किया केआरके को किया गिरफ्तार:

khabar pradhan

संवाददाता

24 January 2026

अपडेटेड: 3:14 PM 0thGMT+0530

मुंबई में फायरिंग का हुआ खुलासा: स्टूडियो से किया केआरके को किया गिरफ्तार:

मुंबई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर डायरेक्टर कमाल खान को किया गिरफ्तार:
फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने एक्टर और डायरेक्टर कमाल आर खान उर्फ KRK को गिरफ्तार कर लिया है। ये मामला 18 जनवरी का है, जब मुंबई के अंधेरी ओशिवारा स्थित एक रिहायशी इमारत पर अचानक चार राउंड फायरिंग की गई।

फायरिंग की आवाज से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शुरुआत में ये साफ नहीं हो पाया कि
आख़िर गोलियां चलाई किसने।  जांच आगे बढ़ी, और अब मुंबई पुलिस की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है।  पुलिस के मुताबिक, ये फायरिंग सोशल मीडिया सेलिब्रिटी और एक्टर कमाल आर खान, यानी KRK ने ही की थी। इसके बाद मुंबई पुलिस की टीम ने केआरके को उनके स्टूडियो से हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान केआरके ने खुद कबूल किया कि फायरिंग उनकी लाइसेंसी बंदूक से ही हुई थी और गोली उन्होंने ही चलाई थी।  हालांकि, केआरके ने अपनी सफाई में कहा कि उनका किसी को नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। 

केआरके के मुताबिक, वो अपनी बंदूक की सफाई कर रहे थे। उनके घर के सामने मैंग्रोव का बड़ा जंगल है, जहां बंदूक साफ करने के बाद उन्होंने उसे चेक करने के लिए फायरिंग की… एक्टर को लगा कि गोली जंगल में ही कहीं खो जाएगी, लेकिन उस वक्त हवा चल रही थी, जिसकी वजह से गोली ज्यादा दूर तक गई और ओशिवारा की एक रिहायशी इमारत से जा टकराई। लेकिन कुछ रिपोर्ट अधिकारियों के हवाले से दावा कर रहीं है कि उसी इमारत में लेखक-निर्देशक नीरज कुमार मिश्रा दूसरे फ्लोर पर और मॉडल प्रतीक बैद चौथे फ्लोर पर रहते हैं। फिलहाल पुलिस ने केआरके की बंदूक जब्त कर ली है, और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
ऐसे में गौरतलब है कि कमाल आर खान एक सेल्फ-प्रोक्लेम्ड फिल्म क्रिटिक हैं,जो सोशल मीडिया पर बॉलीवुड फिल्मों और सितारों को लेकर अक्सर विवादित बयान देते नजर आते हैं…

टिप्पणियां (0)