मुख्यमंत्री मोहन यादव का राजस्थान दौरा:जयपुर में ‘इन्वेस्ट एमपी’; 5055 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 3530 को मिलेगा रोजगार:
संवाददाता
22 March 2026
अपडेटेड: 9:11 PM 0ndGMT+0530
22 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश भोपाल
राजस्थान के उद्यमियों से सीएम डॉ. यादव ने की चर्चा :
भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को जयपुर में राजस्थान के निवेशकों के बीच पहुंचे। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस संवाद के जरिए प्रदेश में 5,055 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्तावों पर सहमति बनी है, जिससे 3,530 युवाओं के लिए सीधे रोजगार के अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री ने वन-टू-वन चर्चा में ऊर्जा, रक्षा उत्पादन, पर्यटन और फूड प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों के 400 से अधिक प्रतिनिधियों से संवाद किया।
राजस्थान चैंबर ऑफ़ कॉमर्स ने भरोसा जताया कि जल्द ही मप्र के स्टार्टअप सेक्टर में बड़ा निवेश आएगा।
4 रुपये यूनिट बिजली ने खींचा ध्यान : राजस्थान एंजल्स ग्रुप के चेयरमैन महावीर प्रताप शर्मा ने मप्र की तारीफ करते हुए कहा कि डेटा सेंटर और एआई के युग में मप्र जैसा राज्य, जहां 4 रुपए प्रति यूनिट की दर पर औद्योगिक बिजली उपलब्ध है, निवेशकों के लिए पहली पसंद बन रहा है।
मप्र में निवेश के लिए ये भी खास:
मप्र में निवेश के लिए सरकार ने औद्योगिक विकास हेतु 6,104 करोड़ और इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ का प्रावधान किया है। ‘इन्वेस्ट एमपी 3.0’ पोर्टल तैयार है, नर्मदापुरम में रिन्यूएबल एनर्जी जोन बन रहा है, इसके साथ ही स्पेस और एआई नीति भीलाई जा रही है।