4 सितंबर 2026:
मध्य प्रदेश/भोपाल /
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार को गुजरात की देवभूमि द्वारका पहुंचे। वहां पहुंच कर उन्होंने द्वारकाधीश मंदिर में भगवान द्वारकाधीश के दर्शन किए और मप्र के समग्र कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सीमा यादव भी साथ थी।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों – से चर्चा के दौरान कहा कि मप्र में धार्मिक – एवं आध्यात्मिक पर्यटन का विकास तेजी से हो रहा है। सरकार का प्रयास है कि भारतीय संस्कृति के गौरवशाली – अतीत को पुनः स्थापित करने में कोई भी कसर न रहे।
मुख्यमंत्री ने गुजरात में महाकाल के वैभव का जिक्र करते हुए कहा कि जब से उज्जैन में श्री महाकाल लोक का निर्माण किया गया है, तब से श्रद्धालुओं की संख्या 20 गुना बढ़ गई है।


Leave a Reply