मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज एक करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 34वीं किस्त के पैसे किए ट्रांसफर

khabar pradhan

संवाददाता

13 March 2026

अपडेटेड: 11:54 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज एक करोड़ 25 लाख लाडली बहनों के खाते में सिंगल क्लिक से 34वीं किस्त के पैसे किए ट्रांसफर


13मार्च 2026:
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर दौरे पर पहुंचे । जहां उन्होंने लाडली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से योजना के 34वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर किये।

मुख्यमंत्री जिले के घाटीगांव स्थित सबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित लाडली बहना सम्मेलन में शामिल हुए।  इस दौरान उन्होंने प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में लाडली बहना योजना की 34वीं किस्त के रूप में 1836 करोड रुपए  की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर किये। जिसमें लाडली बहनों के खातों में1500 प्रति महिला को मिलेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने लगभग 122 करोड रुपए की लागत के 54 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया।
इन प्रमुख कार्यों में कुलैथ में स्कूल भवन निर्माण ,सांक नदी पर पुल, श्रमिक विश्रामगृह, अंबेडकर धाम संग्रहालय ,सड़क निर्माण सहित कई अन्य शहरी और ग्रामीण विकास से जुड़े हुए कार्य शामिल है ।
इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ,मंत्री तुलसीराम सिलावट, नारायण सिंह कुशवाहा, प्रद्युमन सिंह तोमर, भारत सिंह कुशवाहा ,मोहन सिंह राठौड़ और दुर्गेश कुमार सिंह जाटव सहित कई जन प्रतिनिधि  उपस्थित रहे।

टिप्पणियां (0)