मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात: प्रदेश की विकास कार्यों से कराया अवगत

khabar pradhan

संवाददाता

16 March 2026

अपडेटेड: 8:16 PM 0thGMT+0530

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात: प्रदेश की विकास कार्यों से कराया अवगत


16 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नई दिल्ली में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और किसान कल्याण वर्ष की योजनाओं और प्रदेश के विकास कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने बताया कि किसान कल्याण वर्ष के तहत प्रदेश में कृषि विकास किसानों के आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही  है।
कार्यक्रमों के माध्यम से कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों को भी मजबूत किया जा रहा है जिससे किसानों को उनका भरपूर अध्यापक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के इन प्रयासों की सराहना करते हुए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसान ,महिला, गरीब, और युवा इन चार प्रमुख वर्गों के कल्याण के लिए सरकार काम कर रही है।

किसान कल्याण वर्ष के तहत करीब 16 विभागों को एक साथ जोड़कर कार्य किया जा रहा है । जिनमें से पशुपालन ,मत्स्य पालन, बागवानी, कृषि विभाग जैसे मुख्य क्षेत्र शामिल किए गए हैं । इन सभी विभागों के समन्वय से प्रदेश में बेहतर परिणाम देखने को भी मिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश समग्र विकास की दिशा में कार्य कर रहा है और मध्य प्रदेश की सरकार भी लगातार विकास के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रही है। जिसे केंद्र और राज्य सरकार के बेहतर समन्वय से ही प्रदेश में निवेश ,रोजगार और किसान कल्याण के क्षेत्र में बेहतर कार्य हो रहा है ।  मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की कोशिश कर रहा है।
नई दिल्ली पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने संसद भवन का भ्रमण किया।  विभिन्न सांसदों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश के विकास केंद्र राज्य समन्वय और जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा की और बताया कि किसान कल्याण वर्ष के माध्यम से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

टिप्पणियां (0)