मेधावी छात्रों हेतु छात्रवृत्ति का पोर्टल किया बंद -छात्रों की बढ़ी परेशानी:
संवाददाता
13 January 2026
अपडेटेड: 4:53 PM 0thGMT+0530
मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का पोर्टल नए छात्रों के लिए अभी तक नहीं खुल सका है इससे प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले 50000 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राएं आवेदन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें इंजीनियरिंग मेडिकल से जुड़े पाठ्यक्रमों से लेकर अन्य निजी कॉलेज तक की फीस स्वयं भरना पड़ रहा है इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए मुश्किल हो रही है छात्र कालेज प्रशासन और विभागों के चक्कर लगा रहे हैं।
इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों की वार्षिक फीस 50 से 80 हजार रुपए तक होती है जिन छात्रों ने मेधावी योजना के भरोसे दाखिला लिया था उन्हें यह रकम खुद जमा करनी पड़ रही है इससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है।
उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय और निजी पारंपरिक कॉलेज में बीए ,बीएससी, बीकॉम ,बीबीए ,बीसीए सहित सभी पाठ्यक्रमों में पढ़ने वाले छात्र भी आवेदन शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं । आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए फीस जमा करना बड़ी चुनौती बन गया है । छात्रों का आरोप है कि मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना का पोर्टल सिर्फ द्वितीय ,तृतीय और चतुर्थ वर्ष या सेमेस्टर के छात्रों के लिए रिन्यू आवेदन तक सीमित है । नए छात्रों के लिए अभी तक आवेदन की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है जबकि कॉलेज में जून से अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।