मैहर/ कार का स्टेरिंग हुआ फेल-पेड़ से टकराने के बाद लगी आग -ड्राइवर हुआ बुरी तरह घायल:7 जनवरी 2026 :

khabar pradhan

संवाददाता

7 January 2026

अपडेटेड: 12:39 PM 0thGMT+0530

मां शारदा के दर्शन करने जा रहे पन्ना जिले के देवेंद्र नगर से श्रद्धालुओं की कर का स्टेरिंग फेल हो गया जिसकी वजह से कर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से दर्ज टकराई। पेड़ से टकराते ही कर में आग लग गई जिससे कर का ड्राइवर बुरी तरह झुलस गया उसे इलाज के लिए मैहर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद वहां उपस्थित ग्रामीणों ने फंसे हुए श्रद्धालुओं को निकालने का प्रयास किया और सभी को सुरक्षित निकाल लिया। किंतु ड्राइवर का पैर वाहन में फंसा रह जाने के कारण उसे निकालने में देरी हुई, जिससे वह आग की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। कृष्णपाल कुशवाहा कार को चला रहा था जबकि अवध राज कुशवाहा और भगवान दास कुशवाहा पीछे बैठे हुए थे।

टिप्पणियां (0)