पटना आईएमडी ने गर्मी को लेकर जारी किया अलर्ट, अगले तीन दिन में बिहार का मौसम बदलने की संभावना।

khabar pradhan

संवाददाता

10 March 2025

अपडेटेड: 9:40 AM 0thGMT+0530

मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी।

बिहार में आने वाले दिनों में भीषण गर्मी की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। इसमें बारिश की संभावना नहीं है। अधिकतर तापमान 30 से 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

बिहार में आगामी तीन दिनों में गर्मी बढ़ने वाली है।इसी के साथ ही मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। बारिश की कोई नहीं है, जिससे गर्मी और बढ़ेगी। यह बढ़ोतरी किसी विशेष मौसमी प्रणाली की वजह से नहीं, बल्कि साफ आसमान और तेज धूप के कारण होगी। लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इससे लोगों का जीना बेहाल हो रहा है। अधिकतर जगहों पर दिन में तेज धूप निकल रही है। इसी वजह से लोगों को बाहर निकलने में समस्या हो रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। उन्होंने बताया है कि तापमान 4°C तक बढ़ सकता है। बारिश होने की कोई आशा नहीं है।
मौसम विभाग ने बताया है कि अभी कोई भी मौसमी सिस्टम बिहार को प्रभावित नहीं कर रहा है। पश्चिमी विक्षोभ अभी इराक के ऊपर है। पूर्वोत्तर हिंद महासागर, बंगाल की खाड़ी और बांग्लादेश के ऊपर भी चक्रवात सक्रिय हैं। लेकिन इनमें से कोई भी बिहार के मौसम को प्रभावित नहीं कर रहा है। इसलिए आसमान साफ रहेगा और गर्मी बढ़ेगी।

पटना IMD के अनुसार, सोमवार 10 मार्च को बिहार में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी।इसके साथ ही इससे तापमान बढ़ने की संभावना है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 30 से 36 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 से 20 डिग्री के आसपास रहेगा। रविवार 9 मार्च को भी बिहार में तापमान बढ़ा था। बक्सर में सबसे अधिक तापमान 33.5°C दर्ज किया गया। बांका में सबसे कम तापमान 11.9°C रहा। बेगूसराय में रात का तापमान सबसे अधिक 18.7°C रहा।

टिप्पणियां (0)