यूपीएससी 2025 में अनुज अग्निहोत्री टॉपर, मध्य प्रदेश के  दो छात्रों ने बनाई टॉप-10 में जगह

khabar pradhan

संवाददाता

7 March 2026

अपडेटेड: 11:28 AM 0thGMT+0530

7 मार्च 2026

भोपाल। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 958 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। परिणाम में मध्यप्रदेश के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में स्थान हासिल किए हैं।

राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की। वहीं मध्यप्रदेश  भोपाल के ईशान भटनागर ने ऑल इंडिया रैंक-5 प्राप्त की।

इसके अलावा धार के पक्षाल  जैन ने ऑल इंडिया रैंक-8 हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इन सफलताओं से मध्यप्रदेश के विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल है।

टॉप-10 में शामिल अभ्यर्थी

UPSC द्वारा जारी सूची के अनुसार टॉप-10 में शामिल उम्मीदवार इस प्रकार हैं –

1. अनुज अग्निहोत्री(राजस्थान)

2. राजेश्वरी सुवे एम (तमिलनाडु)

3. आकाश धुल (चंडीगढ़)

4. राघव झुनझुनवाला (बिहार)

5. ईशान भटनागर (भोपाल मध्य प्रदेश)

6. झिननिया अरोड़ा (दिल्ली)

7 ए आर राजा मोहदीन (तमिल नाडु)

8 पश्चाल सेक्रेटरी (धार मध्य प्रदेश)

9 आस्था जैन (उत्तर प्रदेश)

10 उज्जवल प्रियंक (बिहार)

वर्ग बार चयन की बात करें तो सामान्य अनारक्षित वर्ग के 317, आर्थिक पिछड़े ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 104, ओबीसी के 306, एसी के 158, और एसटी के 73 छात्रों का चयन हुआ है

कई प्रयासों के बाद मिली सफलता

इस वर्ष कई अभ्यर्थियों ने कई प्रयासों के बाद सफलता प्राप्त की। कुछ उम्मीदवारों ने 20 से अधिक बार परीक्षा दी और अंततः चयनित हुए। इससे यह संदेश मिलता है कि निरंतर मेहनत और धैर्य से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

मेहनत, अनुशासन और निरंतर अध्ययन बना सफलता का आधार

सफल अभ्यर्थियों का कहना है कि लगातार पढ़ाई, सही रणनीति और अनुशासन इस परीक्षा में सफलता का सबसे बड़ा मंत्र है। कई उम्मीदवारों ने रोजाना 10-12 घंटे तक अध्ययन किया और अपने लक्ष्य पर लगातार ध्यान केंद्रित रखा।

युवाओं के लिए प्रेरणा

UPSC परीक्षा में मध्यप्रदेश के छात्रों की सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। इससे यह साबित होता है कि छोटे शहरों से भी छात्र देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में शीर्ष स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

टिप्पणियां (0)