योगी मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, किसी को मिलेगी नई जिम्मेदारी तो किसी को करना होगा कुर्सी का त्याग

khabar pradhan

संवाददाता

27 February 2025

अपडेटेड: 11:24 AM 0thGMT+0530

योगी मंत्रिमंडल में होगा बदलाव, किसी को मिलेगी नई जिम्मेदारी तो किसी को करना होगा कुर्सी का त्याग

मंत्रियो को मिलेगा होली का तोहफा, जल्द होंगे नए पदों पर नए दावेदार

उत्तर प्रदेश। योगी मंत्रिमंडल की बहुप्रतीक्षित विस्तार जल्द ही होने जा रहा है। महाकुंभ और विधासभा का सत्र पूरा होते ही इस दिशा में काम तेज होगा। सूत्रों के अनुसार यूपी में मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर पार्टी हाईकमान ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, दो-तीन मंत्रियों की जहां छुट्टी होगी, वहीं तीन-चार नए चेहरे शामिल होंगे।

बीजेपी लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे नेताओं को होली का तोहफा देने जा रही है। राजनीतिक सूत्रों की माने तो, कुछ मंत्रियों के विभागों में बदलाव होगा। जिनके विभाग में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिली हैं या मंत्रियों की परफॉर्मेंस ठीक नहीं है, उन्हें हटाया जाएगा। अहम विभाग के साथ पश्चिम के भी दो चेहरे मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। वहीं, विस्तार में 75 वर्ष की आयु सीमा का भी ध्यान रखा जाएगा। सूत्रों के अनुसार माने तो प्रदेश स्तर से इस संबंध में फीडबैक लिया जा चुका है। अगले 8-10 दिनों में विस्तार होने की पूरी संभावना है।
जल्द जारी होगी भाजपा जिलाध्यक्षों की सूची:
प्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जल्द ही जारी होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बीते दिनों कहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से ही प्रक्रिया कुछ धीमी हो गई थी। अब सूची जारी होने में अब कहीं कोई पेंच नहीं है।

बीते दिनों जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में हो रही देरी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा था कि सूची जारी होने में जो भी बिंदू सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। समाज के सभी वर्गों में हमारा प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों के लिए काम करने के समान अवसर दिए गए हैं और आगे भी इसका ख्याल रखा जाएगा।

टिप्पणियां (0)