राज ठाकरे ने इंटरव्यू में कहा- मैं गंगा का पानी नहीं पिऊंगा
संवाददाता
9 January 2026
अपडेटेड: 12:17 PM 0thGMT+0530
महाराष्ट्र में BMC के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं… साथ में 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव भी हैं जिसे लेकर राजनीतिक दलों का प्रचार-प्रसार जोरों पर है। सभी राजनीतिक दल अपने अपने तरीके से जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं….वोटरों से तरह-तरह से लोकलुभावन वादे कर रहे हैं यहां तक कि पार्टियां एक दूसरे के खिलाफ जमकर बयानबाजी भी कर रहे हैं.. इसी क्रम में मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे दोनों भाई जबसे साथ आये हैं तब से बुमंबई की सियासत में बदलाव की बयार देखी जा रही है…. इन्होंने पार्टी के मुखपत्र सामना को एक इंटरव्यू दिया है जिसमें शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राउत ने राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे से कई सवाल किए… इस दौरान राज ठाकरे ने जो कहा वो अब चर्चा का विषय बना हुआ है…उन्होंने कहा है कि वह वह मंदिर में माथा झुकाएंगे लेकिन गंगा का पानी नहीं पिएंगे…
मैं गंगा का पानी नहीं पिऊंगा:
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने इंटरव्यू में कहा- “मैं मंदिर में माथा झुकाउंगा लेकिन मैं गंगा का पानी नहीं पिऊंगा। जिस जगह से गंगा का उद्गम होता है शायद वहां का पानी पी सकता हूं।” आपको बता दें कि राज ठाकरे इससे पहले भी गंगा नदी को लेकर बयान दे चुके हैं… उन्होंने गंगा नदी की स्वच्छता और पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा था कि वह ऐसी नदी में डुबकी नहीं लगाएंगे।अब सवाल ये है कि ये ठाकरे बंधुओं का बीजेपी के खिलाफ बयान है या वाकई गंगा की सफाई पर चिंतित हैं..