राज्य सेवा परीक्षा 2023 और 24 के यह हुए अभ्यर्थियों को डिप्टी कलेक्टर के पद पर किया नियुक्त :
संवाददाता
1 February 2026
अपडेटेड: 12:25 PM 0stGMT+0530
मध्य प्रदेश के प्रशासन में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है हाल ही में राज्य सरकार ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 और 24 के परिणाम के आधार पर कुल 34 नए डिप्टी कलेक्टरों की नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं । यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 28 जनवरी 2026 को जारी किए गए हैं। इन नई नियुक्तियों से प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को नई ऊर्जा और नया जोश मिलेगा।
सभी नवनियुक्त अधिकारियों को 2 वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा और सभी नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को 6 फरवरी 2026 तक अपना कार्य भार ग्रहण करना अनिवार्य है । इस कार्य भार को ग्रहण करने के तुरंत बाद 9 फरवरी से उनका ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू होगा और यह ट्रेनिंग भोपाल स्थित आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन और प्रबंधीय अकादमी में आयोजित की जाएगी।
इस ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए सभी नवनियुक्त डिप्टी कलेक्टरों को 8 फरवरी की शाम तक एकेडमी पहुंचना होगा।