रामनवमी पर देश को मिला पहला ‘हनुमान लोक’ पांढुर्णा जामसांवली में भव्य धार्मिक कॉरिडोर हुआ तैयार:
संवाददाता
27 March 2026
अपडेटेड: 7:30 PM 0thGMT+0530
27 मार्च 2026:
मध्य प्रदेश/ पांढुर्णा /
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया हनुमान लोक का लोकार्पण:
रामनवमी पर हनुमान लोक की सौगात:
भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के मौके पर मध्य प्रदेश को महाकाल लोक ,श्री राम राजा लोक की तर्ज पर श्री हनुमान लोक की सौगात मिली है।
छिंदवाड़ा जिले के पांढुर्णा में 30 एकड़ में श्री जामसांवली मंदिर परिसर में भव्य हनुमान लोक का लोकार्पण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा किया गया।
यहां के प्रसिद्ध जाम सांवली मंदिर परिसर में आस्था और विकास का संगम देखने को मिला । जब मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जामसांवली हनुमान लोक का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भगवान हनुमान की प्रतिमा के चरणों में बैठकर विधिवत्त पूजा अर्चना की और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 362 करोड़ की लागत से जुड़े 67 विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा हनुमान लोक:
उन्होंने कहा कि जिस तरह महाकाल लोक ने उज्जैन को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है, अब उसी तर्ज पर जामसांवली में हनुमान लोक भी इस क्षेत्र को नहीं पहचान देगा। इस हनुमान लोक के निर्माण से न केवल धार्मिक महत्व बढ़ेगा, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी गति मिलेगी। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और गांव की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने सौसर में केंद्रीय विद्यालय ,हनुमान लोक में अस्पताल, पांडुर में कलेक्टर और एसपी कार्यालय ,जिला अस्पताल ,जिला पंचायत भवन, रेलवे ओवर ब्रिज जैसे कई विकास कार्यों की सौगात दी।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ‘सच्चा वादा और पक्का काम’ के संकल्प के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हनुमान लोक के दूसरे चरण में 10 बिस्तर का अस्पताल इंदौर आउटडोर स्टेडियम महिला थाना और अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे।
छिंदवाड़ा में 500 करोड़ के 105 विकास कार्यों की घोषणा:
मुख्यमंत्री मोहन यादव नेछिंदवाड़ा में 500 करोड रुपए से अधिक के 105 विकास कार्यों की घोषणा की। इनमें 133 करोड़ की तामिया जुन्नारदेव सड़क नल जल योजनाएं पुलिस आवास विद्यालय छात्रावास शामिल है मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के नए भवन की घोषणा भी की सिंगल क्लिक के माध्यम से 78 श्रमिकों को संबल योजना के तहत 157 करोड़ और 55 लाख से अधिक हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की 463 करोड़ राशि अंतरित की।