रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर शहर हुआ राममय:

khabar pradhan

संवाददाता

22 January 2026

अपडेटेड: 8:13 PM 0ndGMT+0530

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर शहर हुआ राममय:


अयोध्या में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ पर आज समूचे भोपाल शहर राममय दिखाई देगा।  जिसमें अनेकों राम मंदिर सजाए जाएंगे । दीप जलाकर राम नाम संकीर्तन ,महा आरती के आयोजन किए जाएंगे । कई घरों में ,मंदिरों में श्री राम नाम के भगवा ध्वज फहराये जाएंगे । पुट्ठा मिल निशातपूरा से भगवान राम की शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें राम दरबार की आकर्षक झांकियां और भगवा ध्वज लहराएंगे।

न्यू मार्केट हनुमान मंदिर के राम दरबार में शाम को 251 दीपों से जय श्री राम लिखा जाएगा । यहां राम नाम का संकीर्तन भी होगा।
पिपलानी पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे विश्व हिंदू परिषद द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ होगा।
हिंदू अखाड़ा मंच के सचिव अनिल ठाकुर ने बताया कि यात्रा में बैंड ढोल और भगवा ध्वज फहरायेंगे । अखाड़े के युवक और युवतियां और बालिकाएं साहसिक करतबों का प्रदर्शन करेंगें।
यह यात्रा अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा की अगुवाई में मंगलवार और छावनी रोड सब्जी मंडी होते हुए राम मंदिर गुरुबख्श की तलैया पहुंचेगी ‌ । यहां मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष पंडित ओम मेहता ध्वज पूजन करेंगे और ध्वज मंदिर शिखर पर चढ़ाया जाएगा।

न्यू मार्केट खेड़ापति हनुमान मंदिर में शाम 7:00 बजे महा आरती और राम नाम संकीर्तन के दौरान 251 दीपों से जय श्री राम लिखा जाएगा । मंदिर के समिति अध्यक्ष पंडित गोपाल मेहता ने इसकी जानकारी दी है।

गुफा मंदिर में रामायण केंद्र द्वारा 51 पुजारी और बटुकों का सम्मान किया जाएगा।  निदेशक डॉ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इससे पहले भगवान राम की पूजा आरती होगी।  राम मंदिर गुरु पक्ष की तलैया में सुबह 9:00 बजे सहस्त्रार्जन और पूजा आरती की जाएगी।  राम मंदिर पिपलानी साउथ टीटी नगर और कमला नगर में भी महा आरती के आयोजन होंगे।
राम सेवा समिति के तत्वावधान में शाम 6:00 बजे पुट्ठा मिल कॉलोनी स्थित काली मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी । संयोजक अक्षत ठाकुर ने बताया कि यह यात्रा इब्राहिम गंज शीतला माता मंदिर पहुंचेगी।  जहां भगवान राम की संगीत मय महा आरती होगी।  वही नवलशाह भाजपा  मंडल वार्ड क्रमांक 13 निषादपुरा में दुर्गा मंदिर के पास से शाम 5:00 बजे महिलाओं की शोभायात्रा निकाली जाएगी।  मंडल अध्यक्ष सूरत सिंह भदोरिया ने बताया कि यात्रा में सुसज्जित रथ में रामलला की 4 फीट की प्रतिमा विराजमान रहेगी । गौतम नगर के शिव मंदिर में राम नाम संकीर्तन और प्रसादी वितरण किया जाएगा।

टिप्पणियां (0)