Share

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की गोवर्धन परिक्रमा :

22 मार्च 2026

मथुरा |

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को मथुरा के गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। राष्ट्रपति ने गिरिराज जी महाराज की आरती में हिस्सा लिया और 21 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा पूरी की। मंदिर सेवायत पवन कौशिक ने बताया कि राष्ट्रपति करीब 200 मीटर नंगे पैर पैदल चलीं और बाकी परिक्रमा गोल्फ कार्ट से पूरी की। बाद में राष्ट्रपति दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।


Share