राहुल गांधी पहुंचे इंदौर के भागीरथपुरा: बोले राजनीति नहीं साफ पानी के लिए आया हूं :

khabar pradhan

संवाददाता

17 January 2026

अपडेटेड: 5:01 PM 0thGMT+0530

<br>राहुल गांधी पहुंचे इंदौर के भागीरथपुरा: बोले राजनीति नहीं साफ पानी के लिए आया हूं :




इंदौर के भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात करने पहुंचे राहुल गांधी:

बोले– राजनीति करने नहीं आया हूं:

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भागीरथपुरा पहुंचे।
यहां पीड़ितों से मुलाकात कर बोले मैं यहां राजनीति करने नहीं ,बल्कि लोगों की मदद करने पहुंचा हूं।
उन्होंने स्मार्ट सिटी मॉडल पर हमला बोलते हुए कहा कि यहां लोगों को डराया जा रहा है ,लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है ,क्या यही अर्बन मॉडल है,
लोग पानी पीकर मर रहे हैं।

यह सिर्फ इंदौर का नहीं देश के कई अलग-अलग शहरों में साफ पानी की समस्या है और सरकार की जिम्मेदारी है कि साफ पानी दें।

राहुल गांधी का भागीरथपुरा दौरा:

राहुल गांधी आज सुबह इंदौर एयरपोर्ट पर पहुंचे।  उसके बाद सीधे बाॅम्बे हॉस्पिटल का रुख किया ।‌वहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों से मिलकर भागीरथपुरा के लिए रवाना हो गए।  बांम्बे हॉस्पिटल में वह करीब 12 मिनट तक रुके।
भागीरथपुरा में परिवारों से मिलने के लिए भी पैदल पहुंचे और भागीरथपुरा की पानी की टंकी के पास पीड़ित परिवारों के परिजनों से मुलाकात की और कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी पीड़ितों को एक  लाख रुपए की राहत राशि भी दी गई।

राहुल गांधी के साथ प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ,प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ,अजय सिंह ,पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा और अन्य कई नेता मौजूद रहे।

राहुल गांधी ने कहा कि भागीरथपुरा में दूषित पानी से जो भी लोग प्रभावित हुए हैं ,मैं उनसे सभी से मिला।  कई परिवार के सदस्यों की मौत हुई है, कई लोग बीमार हैं । इंदौर को स्मार्ट सिटी कहा जाता है ,यह स्मार्ट सिटी का नया मॉडल है, यहां पीने का पानी नहीं है ,लोगों को डराया जा रहा है।

राहुल गांधी ने भागीरथपुरा में पीड़ितों से मुलाकात कर स्मार्ट सिटी के नाम पर पानी साफ पानी की कमी पर चिंता जताई । उन्होंने सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने की भी मांग करी ।और यह स्पष्ट किया कि उनका यह दौरा राजनीति के नहीं लिए नहीं बल्कि लोगों की मदद के लिए है।  मैं विपक्ष का नेता हूं और लोगों की मदद करने के लिए यहां आया हूं।  लोगों को साफ पानी मिलना चाहिए, यह सरकार की जिम्मेदारी है।
पीड़ित परिवार के परिजनों को एक-एक लाख रुपए का चेक दिया गया। इसके अलावा
मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमर सिंघार ने भी पीड़ित परिवार के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की मदद दी।
यहां करीब 20 पीड़ित परिवार आए थे।

टिप्पणियां (0)