रिपब्लिक डे वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हुई बॉर्डर -2, मचाया धमाल:

khabar pradhan

संवाददाता

20 January 2026

अपडेटेड: 12:34 PM 0thGMT+0530

रिपब्लिक डे वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हुई बॉर्डर -2, मचाया धमाल:



सनी देओल की फिल्म बॉर्डर- 2 रिलीज हो रही है और 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघर में रिलीज होगी यानि रिपब्लिक डे वीकेंड से ठीक पहले रिलीज हो रही है।

और सबसे बड़ी बात यह है कि बॉर्डर- 2 रिलीज के 1 दिन पहले ही एडवांस बुकिंग में 20 हजार से अधिक टिकट बुक कर लिए हैं । यह फिल्म न सिर्फ भारत में बल्कि ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और जर्मनी जैसी देशों में भी जबरदस्त तरीके से आगे बढ़ रही है।
आपको बता दें कि बॉर्डर- 2 ,1997 की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है‌  इसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है । इस फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह जैसे कलाकार हैं।  इस फिल्म को टी-सीरीज और जेपी दत्ता की जेपी फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।  भूषण कुमार ,कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।
देश भक्ति से ओत-प्रोत फिल्म होने के कारण दर्शकों का प्यार भरपूर मिलने की उम्मीद है।  बॉर्डर 2  साल 2026 की ओपनिंग बड़ी फिल्मों में एक बन सकती है।
देखना होगा कि 23 जनवरी को रिलीज हो रही बॉर्डर 2, क्या धुरंधर की कमाई पर ब्रेक लगा पाती है या नहीं।

टिप्पणियां (0)